क्या कैटरीना कैफ का ‘कमली’ गाना है कॉपी? सोशल मीडिया पर सामने आई फॉक सॉन्ग से जुड़ी सच्चाई

Kamli Song Inspiration Folk Music: कैटरीना कैफ का सुपरहिट गाना ‘कमली’ एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह गाना एक पुराने फोक सॉन्ग से इंस्पायर्ड है।
Katrina Kaif Kamli Song Copyright Issues
कैटरीना कैफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Katrina Kaif Kamli Song Copyright Issues: बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही हिंदी सिनेमा के गानों का भी दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है। करोड़ों-अरबों फैंस इन गानों को सुनते हैं और इन्हें यादगार बना देते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे गाने भी हैं जो भारत या दूसरे देशों के लोकगीतों और पारंपरिक धुनों से प्रेरित होते हैं। कई बार इन फोक सॉन्ग्स को सही क्रेडिट मिल जाता है, तो कई बार यह बात सामने ही नहीं आ पाती।

पहले के दौर में फिल्मों और गानों की असल प्रेरणा के बारे में जानना इतना आसान नहीं था। फिल्मों के मामले में फिर भी यह पता चल जाता था क्योंकि रीमेक बनाते वक्त निर्माता अक्सर ओरिजिनल फिल्म का जिक्र कर देते थे। लेकिन गानों के साथ ऐसा कम ही होता था। अब सोशल मीडिया ने यह तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

‘कमली’ गाने को लेकर उठा सवाल

आज सोशल मीडिया के दौर में म्यूजिक लवर्स और पुराने गानों के शौकीन हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखते हैं। जैसे ही किसी गाने की धुन किसी फोक सॉन्ग से मिलती-जुलती लगती है, वह तुरंत चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ कैटरीना कैफ के सुपरहिट गाने ‘कमली’ के साथ हुआ है।

‘धूम 3’ का गाना ‘कमली’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। गाने की एनर्जी, म्यूजिक और कैटरीना कैफ के दमदार डांस मूव्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया था। गाने में कैटरीना के सामने आमिर खान बैठे नजर आते हैं और उनकी अदाएं दर्शकों को भी स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देतीं।

इस फॉक सॉन्ग से बताई जा रही इंस्पिरेशन

अब सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया है कि ‘कमली’ पूरी तरह ओरिजिनल नहीं है। पेज के मुताबिक, यह गाना मुमजार लशरी के 2006 में रिलीज हुए फोक सॉन्ग ‘मोखे धर ना पियारी’ से इंस्पायर्ड है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि दोनों गानों की बीट और एनर्जी काफी हद तक एक जैसी लगती है।

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम 3’ में यह गाना फिल्माया गया था। ‘कमली’ को मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी थी। इसका म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह बहस जरूर तेज हो गई है कि बॉलीवुड में फोक सॉन्ग्स से इंस्पिरेशन और कॉपी के बीच की लाइन कहां खिंचती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com