- Hindi News »
- Entertainment »
- Who Is Nandin Kashyap Hit And Run Case Kamrup Court Custody
कौन हैं नंदिनी कश्यप, हिट एंड रन केस में आज होंगी पेश, जानें क्या है पूरा मामला
Nandini Kashyap: नंदिनी कश्यप इन दिनों कानूनी मामलों में फंस गई हैं। उन्हें गुवाहाटी में हुए एक हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया था और आज जिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

नंदिनी कश्यप (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nandini Kashyap Arrested: असम की चर्चित अभिनेत्री नंदिनी कश्यप इन दिनों एक गंभीर मामले में कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। गुवाहाटी के डाखिनगांव इलाके में 25 जुलाई की रात एक हिट एंड रन हादसे में नंदिनी की बोलेरो SUV की टक्कर से 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र समीउल हक की मौत हो गई थी। अब नंदिनी की दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कामरूप जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।
दरअसल, पुलिस ने इस मामले में नंदिनी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अभी फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है, जिसके लिए आरोपी की उपस्थिति जरूरी है।
क्या है पूरा मामला?
नंदिनी कश्यप ने हादसे के समय समीउल सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद नंदिनी मौके से बिना रुके भाग गईं, और घायल को कोई मदद नहीं पहुंचाई।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
समीउल को पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 30 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नंदिनी ने इलाज में मदद का वादा करने के बावजूद कोई सहायता नहीं की, न ही अस्पताल जाकर हाल जाना।
नंदिनी को पुलिस ने पहले 26 जुलाई को पीआर बॉन्ड पर पूछताछ के बाद छोड़ा था, लेकिन समीउल की मौत के बाद 30 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने मां और विक्की के बर्थडे पर लुटाया प्यार, बताया डबल सेलिब्रेशन
गाड़ी को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) जयंत सारथी बोरा ने बताया कि घटना की रात पुलिस को सूचना नहीं मिली थी, इसलिए तत्काल मेडिकल जांच नहीं हो सकी। इस बीच, गुवाहाटी के एक प्रतिष्ठित थिएटर ग्रुप ने नंदिनी के साथ अपना अनुबंध रद्द कर दिया है, जिससे उनके करियर पर भी असर पड़ता दिख रहा है।
कौन हैं नंदिनी कश्यप?
आपको बता दें, नंदिनी कश्यप असम की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह हाल ही में निर्देशक रूपक गोगोई की हिट फिल्म ‘रूद्र’ में सुरभि का किरदार निभाया था। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 52.5 हजार से भी ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और उनका असली नाम निकिता है और वे गुवाहाटी की रहने वाली हैं। ‘
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Who is nandin kashyap hit and run case kamrup court custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














