- Hindi News »
- Entertainment »
- Vivek Sinha Dhurandhar 2 Villain Zahoor Mistry Viral Reactions On Social Media
‘धुरंधर 2’ के विलेन जहूर मिस्त्री बने सेंसेशन, नफरत के साथ मिला प्यार; पाकिस्तान से भी आए मैसेज
Zahoor Mistry Vivek Sinha On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में जहूर मिस्त्री बने विवेक सिन्हा को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। दर्शकों की नफरत के साथ उन्हें भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी प्यार मिल रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जहूर मिस्त्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zahoor Mistry Love You Message From Pakistan: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म का एक किरदार ऐसा है जिसने खास चर्चा बटोरी है। यह किरदार है जहूर मिस्त्री का, जिसे विवेक सिन्हा ने निभाया है। फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने इतना वास्तविक माना कि उन्हें स्क्रीन पर देखकर गुस्सा भी आया और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई।
सोशल मीडिया पर मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 2000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग उनके किरदार को लेकर इतनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि कुछ ने लिखा कि वह स्क्रीन के अंदर जाकर उन्हें मारना चाहते हैं। हालांकि, यही दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते भी नहीं थक रहे।
फिल्म में उनके एक विवादित डायलॉग के कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
रामनवमी पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका, 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन
यामी गौतम ने छुपकर देखी ‘धुरंधर 2’, भरे थिएटर में बहन संग एंजॉय किया शो, वीडियो हुआ वायरल
अजय देवगन की ‘भोला’ पर कानूनी संकट! ‘कैदी’ के मेकर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप
अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार
सरहद पार से भी मिल रहा प्यार
विवेक सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें पाकिस्तान से भी कई मैसेज मिल रहे हैं। कुछ लोग मजाक में उन्हें धमकी दे रहे हैं, तो कई फैंस ‘आई लव यू’ लिखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह भारतीय हैं और उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आते हैं।
14 सेकंड के रोल ने बदल दी जिंदगी
विवेक के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन उन 14 सेकंड के फुटेज ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार स्टार जैसा महसूस हुआ और दर्शकों के रिएक्शन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
विवेक सिन्हा का सफर आसान नहीं रहा। जब वह सिर्फ 6 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।
ये भी पढ़ें- अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार
थिएटर से फिल्मों तक का ऐसा है सफर
विवेक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। पहले वह नौकरी करते थे, लेकिन किसी की सलाह पर उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। दिल्ली में कई साल थिएटर करने के बाद वह मुंबई आए, जहां शुरुआती 8 महीने तक उन्हें काम नहीं मिला। ‘धुरंधर 2’ से पहले वह PK और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
Vivek sinha dhurandhar 2 villain zahoor mistry viral reactions on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन के गिरा यात्री, चक्के में जाने से पहले बोरीवली के प्लेटफार्म पर खड़े रेलवे स्टाफ ने बचाई जान
Mar 27, 2026 | 05:05 PMUS-चीन में छिड़ेगा नया ‘वॉर’? ईरानी सेना को गुप्त तकनीक देने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, एशिया में बढ़ा तनाव
Mar 27, 2026 | 05:02 PMPetrol-Diesel Price Cut: CM फडणवीस ने बताया क्यों जरूरी था एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला; जानें पूरी डिटेल
Mar 27, 2026 | 05:02 PMअब नहीं दिखेगा हर किसी को आपका WhatsApp Status, नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल
Mar 27, 2026 | 04:58 PMकॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट में क्या है असली अंतर? एडमिशन से पहले जरूर जानें ये खास बातें
Mar 27, 2026 | 04:57 PMरामनवमी पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका, 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी ताबड़तोड़ कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन
Mar 27, 2026 | 04:57 PMहफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान में डूबा शेयर बाजार, वैश्विक तनाव ने बिगाड़ा खेल; निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Mar 27, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM













