यामी गौतम ने छुपकर देखी ‘धुरंधर 2’, भरे थिएटर में बहन संग एंजॉय किया शो, वीडियो हुआ वायरल

Yami Gautam Video Viral: यामी गौतम ने बहन सुरीली के साथ छुपकर थिएटर में ‘धुरंधर 2’ देखी। चेहरा छुपाते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही फिल्म की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
Yami Gautam Video Viral
यामी गौतम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Yami Gautam Watches Dhurandhar 2 In Theatre: स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं इससे जुड़े दिलचस्प किस्से भी सामने आ रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस यामी गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ही फिल्म को थिएटर में छुपकर देखती नजर आ रही हैं।

छुपकर थिएटर पहुंचीं यामी गौतम

यामी गौतम ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही देख लिया था और इसकी तारीफ भी की थी। लेकिन इस बार उन्होंने इसे एक आम दर्शक की तरह देखने का फैसला किया। वह अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ थिएटर पहुंचीं, जहां दोनों ने बिना किसी को बताए फिल्म एंजॉय की। वीडियो में यामी अपना चेहरा छुपाती नजर आती हैं और बहन को चुप रहने का इशारा करती हैं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। यह वीडियो पहले सुरीली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे बाद में यामी ने भी रीशेयर किया।

बहन ने आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे

सुरीली गौतम ने फिल्म की जमकर तारीफ की और डायरेक्टर आदित्य धर को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यह एक मास्टरपीस है और उन्हें इस सफलता पर गर्व है। साथ ही उन्होंने अपनी बहन यामी के लिए प्यार जताते हुए उनकी मौजूदगी को अपनी ताकत बताया।

कैमियो देखकर शरमा गईं एक्ट्रेस

वीडियो में एक खास पल तब आया जब यामी गौतम का कैमियो स्क्रीन पर दिखाई दिया। इस दौरान वह खुद को देखकर शरमाती नजर आईं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 8 दिनों में ही इतिहास रच दिया है। इसने दुनियाभर में करीब ₹1080 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में पहले हफ्ते में ₹674.17 करोड़ का नेट और ₹805.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया है।

फिल्म में यामी गौतम के कैमियो के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कई कलाकार नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कुल बजट करीब ₹255 करोड़ बताया जा रहा है। यामी गौतम का यह अंदाज दिखाता है कि स्टार्स भी कभी-कभी आम दर्शकों की तरह फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com