- Hindi News »
- Videos »
- Assam Government Transfers 3600 Crore To Women Under Orunodoi Scheme
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Himanta Biswa Sarma: असम की हेमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने चुनाव की घोषणा से ठीक पहले 'अरुणोदय योजना' के तहत प्रदेश की 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹3600 करोड़ की राशि हस्तांतरित की है।
- Written By: मनोज आर्या
Himanta Biswa Sarma Bihu Gift: असम की हेमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ‘अरुणोदय योजना’ के तहत प्रदेश की 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹3600 करोड़ की राशि हस्तांतरित की है। प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹9000 की आर्थिक मदद मिली है, जिसे मुख्यमंत्री ने ‘बिहू तोहफा’ करार दिया है। हालांकि, इस भारी-भरकम राशि के पीछे का गणित यह है कि इसमें दो महीने का बकाया, दो महीने की एडवांस राशि और ₹4000 का अतिरिक्त बिहू बोनस शामिल है। विपक्ष ने इस कदम को सीधे तौर पर ‘वोट खरीदने का फार्मूला’ बताते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे अब भी बरकरार हैं। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सार्वजनिक मंचों से महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है। दूसरी ओर, लाभार्थी महिलाओं में जहां इस आर्थिक मदद को लेकर खुशी है, वहीं कुछ का तर्क है कि सरकार एक हाथ से पैसे देती है और दूसरे हाथ से महंगे गैस सिलेंडर के जरिए उन्हें वापस ले लेती है। असम में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यह योजना राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। अब देखना यह होगा कि क्या बिहार की तर्ज पर असम में भी महिला मतदाता एनडीए के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभाती हैं या महंगाई का मुद्दा इस ‘कैश बेनिफिट’ योजना पर भारी पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, 12 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल

Assam government transfers 3600 crore to women under orunodoi scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
May 10, 2026 | 11:45 PMCM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PMबंगाल फतह के बाद BJP का नया दांव, कोलकाता की सड़कों पर ‘मछली उत्सव’, दिलीप घोष बोले- ‘अब दीदी का खेल खत्म’
May 10, 2026 | 11:07 PMविजय के CM बनते ही तमिलनाडु में छिड़ा विवाद! वंदे मातरम पर CPI ने जताई आपत्ति, TVK ने दिया जवाब
May 10, 2026 | 11:00 PMपहले तनातनी, अब हाथ मिलाने की तैयारी! ट्रम्प और शी जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदलेगा खेल?
May 10, 2026 | 10:54 PM11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
May 10, 2026 | 10:52 PMएक साल तक सोना न खरीदें तो क्या होगा, PM मोदी क्यों कर रहे ऐसी अपील? समझें इसके फायदे और नुकसान
May 10, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM