-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Break Dangal 10 Year Record
वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने महज 8 दिनों में 32 नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़े दिए हैं। भारत और विदेशों में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है।

धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Records: डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के केवल 8 दिनों में भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पेड प्रीमियर शोज से ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। पिछली फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’, जो दिसंबर 2025 में आई थी, ने कुल 86 दिनों में ₹1,307.35 करोड़ कमाए थे। इसके मुकाबले, ‘धुरंधर 2’ ने महज 8 दिन में ₹1,080 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के पूरे रिकॉर्ड्स के बारे में…
देश और विदेश में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का जबरदस्त कलेक्शन
दरअसल, पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में ₹674.17 करोड़ नेट और ₹805.32 करोड़ ग्रॉस कमाए। विदेशों से भी ₹274.68 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ, वो भी तब जब खाड़ी देशों में फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस असाधारण तेजी से कमाई की वजह से फिल्म ने कुल 32 नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।
फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड किया अपने नाम
‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक पहले हफ्ते की कमाई, किसी एक भाषा में सबसे तेज ₹500 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹1,000 करोड़ तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके अलावा, हिंदी में लगातार 6 दिनों तक 50+ करोड़ नेट कमाने वाली पहली फिल्म बन गई। नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म ने सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड और 3 दिन के ग्रॉस रिकॉर्ड तोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक
Bisexual हैं TV स्टार गौरव खन्ना की पत्नी? आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी पर खुलासे से मचा हड़कंप
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
क्या अब दंगल के 10 साल पुराने रिकॉर्ड पर है नजर?
2016 में रिलीज आमिर खान की ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड ₹2,070.30 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें से ₹1,535.30 करोड़ विदेशी बॉक्स ऑफिस से आए थे। ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार इसे 10 साल पुराने इस महारिकॉर्ड तक पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें- अर्जुन रेड्डी स्टार राहुल रामकृष्णा के भाई की मौत, पैराक्वाट जहर पर PM मोदी से बैन की अपील
भविष्य में और कमाई बढ़ने की संभावना
इन रिकॉर्ड्स के साथ, ‘धुरंधर 2‘ ने बॉक्स ऑफिस पर नए मानक स्थापित किए हैं। फिल्म ने भारत और विदेशों में लगातार ग्रॉस और नेट कमाई के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे वीकेंड में भी इसकी कमाई बढ़ने की संभावना है, जिससे यह बॉलीवुड की बादशाहत को और मजबूत कर सकती है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस के नए मापदंड भी तय किए। यह साबित करता है कि रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म आने वाले सालों तक चर्चा में रहेगी।
Ranveer singh dhurandhar 2 box office collection break dangal 10 year record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
Jul 01, 2026 | 01:55 PMइंदौर में सड़क के बीच बोरिंग पर मचा बवाल, तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्षद ने बताई असली वजह
Jul 01, 2026 | 01:55 PMइंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
Jul 01, 2026 | 01:53 PMUS-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Jul 01, 2026 | 01:51 PMवर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
Jul 01, 2026 | 01:47 PMThree Burnt Alive: दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग का गोला बने वाहन, 3 की मौत
Jul 01, 2026 | 01:41 PMनागपुर में 31% तो गड़चिरोली-गोंदिया में 100 मिमी से भी कम बारिश; असमंजस में अन्नदाता
Jul 01, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM














