अजय देवगन की ‘भोला’ पर कानूनी संकट! ‘कैदी’ के मेकर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का लगाया आरोप

Kaithi Makers Move Bombay High Court: अजय देवगन की ‘भोला’ कानूनी विवाद में फंस गई है। ‘कैदी’ के प्रोड्यूसर्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
Kaithi Makers Bombay High Court:
अजय देवगन की फिल्म भोला केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 Kaithi Makers Bombay High Court: साल 2023 में रिलीज हुई भोला, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे, अब कानूनी विवाद में घिर गई है। यह फिल्म 2019 की तमिल हिट Kaithi का हिंदी रीमेक है, लेकिन अब इसके रीमेक राइट्स को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

‘कैदी’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

‘कैदी’ के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आरोप लगाया है कि ‘भोला’ के मेकर्स ने रीमेक और कॉपीराइट एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का दावा है कि उनके पास फिल्म के सभी कॉपीराइट और रीमेक राइट्स हैं, और इन्हीं के आधार पर हिंदी रीमेक बनाया गया था।

पेमेंट विवाद बना बड़ा कारण

प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फरवरी 2023 में रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसके तहत उन्हें किश्तों में भुगतान मिलना था। हालांकि, कंपनी का आरोप है कि उन्हें केवल 1 करोड़ रुपये ही मिले, जबकि दो किश्तें अब भी बकाया हैं। बताया जा रहा है कि बाद में एक अन्य एग्रीमेंट के जरिए अजय देवगन फिल्म्स एलएलपी को भी रीमेक राइट्स में हिस्सेदारी दी गई थी, जबकि कमर्शियल अधिकार रिलायंस के पास थे।

लीगल नोटिस और कोर्ट की कार्रवाई

भुगतान न मिलने पर ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने 28 अक्टूबर 2024 को लीगल नोटिस भेजा और ब्याज सहित करीब 4 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो एग्रीमेंट समाप्त कर दिया जाएगा और सभी अधिकार वापस ले लिए जाएंगे। इसके बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा, जहां न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही है। इससे पहले कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का भी रुख किया था, लेकिन अगस्त 2025 में उस याचिका को खारिज कर दिया गया था।

बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

कैथी स्टारर ‘कैदी’ ने भारत में करीब 106.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड लगभग 105 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, ‘भोला’ ने दुनियाभर में लगभग 123 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें भारत में 90.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल है। अब यह मामला कोर्ट में लंबित है और आने वाले समय में इस पर फैसला फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा उदाहरण बन सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com