विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित (फोटो - सोशल मीडिया)
मुंबई: माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच फिल्म ‘दयावान’ में इंटीमेट सीन हुआ था, जो की आज के जमाने में फिल्मों में होना आम बात है। उस समय बॉलीवुड में हर कोई जानता है की विनोद खन्ना कितने बेहतरीन एक्टर थे। जब भी वो कोई सीन करते तो उस किरदार और सीन में पूरी तरह घुस जाते थे। ऐसा ही कुछ हुआ था जब वो माधुरी के साथ किसिंग सीन कर रहे थे।
विनोद खन्ना किसिंग सीन में इतना डूब गए थे की उनको ये ख्याल ही नहीं रहा की वह सिर्फ शॉट चल रहा है। जिसकी वजह से माधुरी के होंठ ही उन्होंने काट लिया था। कहा जाता है कि विनोद खन्ना डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नहीं रुके थे, जिसके कारण माधुरी के पूरा मुंह खून से भर गया था। इस घटना के बाद वह सदमे में चली गई थीं।
इस घटना के बाद एक्टर विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित से माफी मांगी थी। हालांकि माधुरी ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया था। ‘दयावान’ के डायरेक्टर फिरोज खान से माधुरी ने वह सीन हटाने के लिए कहा था लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए थे। माधुरी का किसिंग सीन देखकर उनके फैंस ने भला-बुरा बोलना शुरू कर दिया था।
तब माधुरी ने फिरोज खान को लीगल नोटिस भेजा पर फिरोज ने माधुरी का मुंह बंद करवा दिया ये बोल कर की आपने इस सीन का 1 करोड़ लिया है मुझसे, भला हीरोइनों को कौन इतने पैसे देता है। विनोद खन्ना संग इस इंटीमेट सीन को करने का पछतावा माधुरी दीक्षित को आज भी होता है। माधुरी इसे अपनी सबसे बड़ी गलती मानती हैं और उन्हें अफसोस की वह इसके लिए नो नहीं कह पाई थीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दयावान के बाद माधुरी की तो सफल फिल्मों की झड़ी लग गई लेकिन विनोद खन्ना के करियर पर ग्रहण लग गया। ये उनकी आखिरी कामयाब फिल्म साबित हुई। वहीं, माधुरी दीक्षित ने जिस तरह से अपने करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इस तरह की घटनाओं से खुद को बाहर निकाला है, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।