'लाइगर' के लिए न्यूड हुए विजय देवरकोंडा, फैंस के बीच अभिनेता का लुक वायरल

Liger, Vijay Deverakonda
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपने आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा 'लाइगर' (Liger) फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में विजय के अलावा हॉलीवुड अभिनेता माइक टायसन (Mike Tyson), अदाकारा अनन्या पांडे, मकरंद देशपांडे, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय जैसे कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। ऐसे में विजय देवरकोंडा ने  इंस्टाग्राम पर अपनी लुक शेयर किया , जहां वह न्यूड पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

जारी लुक में आप देख सकते है कि साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा पूरी तरह से न्यूड है और उनके पास केवल गुलाब का गुलदस्ता है। जिससे उन्हें में अपने प्राइवेट पार्ट को ढंका हुआ है। विजय ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक फिल्म जिसने मुझे अलग अनुभव दिया। एक प्रदर्शन के रूप में, मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से ये मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। मैं जल्द ही आ रहा है।' देखें पोस्ट- 

बता दें, पिछले साल 31 दिसंबर को, विजय ने लाइगर की एक झलक साझा की।  फिल्म 9 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस समय COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। विजय के साथ फिल्म का सह-निर्माण करने वाले करण जौहर ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म के आधिकारिक पोस्टर का खुलासा किया, जिसमें एक बॉक्सर के रूप में विजय की पहली झलक दिखाई गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com