-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vidhu Vinod Chopra Recalls Conflict With Naseeruddin Shah
परिंदा में जैकी श्रॉफ की जगह नसीरुद्दीन शाह को लेना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा
- Written By: अनिल सिंह
परिंदा फिल्म की वजह से नसीरुद्दीन शाह और विधु विनोद चोपड़ा के बीच तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। अब इस पर खुलासा करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि उस वक्त क्या हुआ था।

मुंबई: परिंदा फिल्म 1989 में आई थी, जिसमें अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में नजर आए। लेकिन इस फिल्म की वजह से विधु विनोद चोपड़ा और नसीरुद्दीन शाह का झगड़ा हो गया था। खुद इस बारे में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि आखिर इनके बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी, विधु विनोद चोपड़ा नसीरुद्दीन शाह को इस फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन एक बहस की वजह से वो रोल जैकी श्रॉफ को मिल गया।
विधु विनोद चोपड़ा ने गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान परिंदा फिल्म को लेकर नसीरुद्दीन शाह के साथ उनके विवाद को याद किया और उन्होंने बताया कि वह परिंदा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह को लेना चाहते थे। किशन के किरदार के लिए उन्होंने नसीर का चुनाव किया था। लेकिन नसीर के एक शुभचिंतक ने इस बीच में यह कहा कि किशन के किरदार के साथ भी एक महिला एक्टर होनी चाहिए जिस पर विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि उनका किरदार ऐसा नहीं है कि उनके साथ कोई महिला कलाकार भी हो और इसी पर शुभचिंतक के साथ विधु विनोद चोपड़ा की बहस होने लगी, जो नसीरुद्दीन शाह को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। नसीरुद्दीन ने चोपड़ा को यह कहा कि आप मेरे शुभचिंतक से इस तरह से बात नहीं कर सकते और दोनों के बीच भी तीखी बहस हो गई। इस वजह से किशन के किरदार के लिए जैकी श्रॉफ का चुनाव किया गया।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में अनजान शख्स ने नयनतारा के डिनर को बनाया खास, पति विग्नेश ने की तारीफ
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
विधु विनोद चोपड़ा ने इस मौके पर यह भी बताया कि वह अब भी नसीरुद्दीन शाह की इज्जत करते हैं और नसीरुद्दीन शाह भी उनसे काफी प्यार करते हैं। दोनों की मुलाकात होती है बातचीत भी होती है। लेकिन वह बात कहीं ना कहीं अब भी दोनों के मन में ट्रिगर करती है। फिल्म परिंदा की अगर बात करें तो यह 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म अंडरवर्ल्ड के भीतर वफादारी और विश्वासघात के विषयों को दर्शाती है। जो गैंगवार में फंसे दो भाइयों के बीच की कहानी थी। जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने बेहतरीन तरीके से पेश किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और वह 90 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।
Vidhu vinod chopra recalls conflict with naseeruddin shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMNavabharat Nishanebaaz: मंदिर में हुई चढ़ावे की चोरी, हो-हल्ला करे वो हिंदू विरोधी
Jul 08, 2026 | 08:13 AMबद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










