-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal To Rajkummar Rao Under Paid Actors Turned Highest Paid Celebrities
विक्की कौशल से राजकुमार राव तक, 5-10 लाख रुपये मिलती थी फीस, अब करोड़ों वसूलते हैं ये एक्टर
- Written By: अनिल सिंह
विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव तक बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने करियर के शुरुआत कम फीस लेने वाले एक्टर के तौर पर की। लेकिन आज की तारीख में यह हर फिल्म से करोड़ों की फीस वसूलते हैं।

राजकुमार राव, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन
मुंबई: विक्की कौशल, राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर माधवन बॉलीवुड के कुछ ऐसे चुनिंदा कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत अंडर पेड एक्टर्स के तौर पर की। लेकिन आज यह हर फिल्म के लिए करोड़ों की फीस वसूलते हैं।
कम ही लोग जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान की फिल्म सरफरोश में बहुत छोटी सी भूमिका निभाई थी। तो वहीं करियर के शुरुआती दौर में विक्की कौशल और राजकुमार राव ने भी 5 से 10 लाख रुपए में फिल्में की हैं। आर माधवन को 3 इडियट्स फिल्म में करीना कपूर से भी कम फीस मिली थी।
ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की मां के सामने गिड़गिड़ाए थे शक्ति कपूर, भीख मांगने को हुए थे मजबूर
सम्बंधित ख़बरें
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
आर माधवन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर माधवन को शैतान फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए की फीस मिली थी, जबकि आर माधवन के करियर के शुरुआती दौर में मिली फीस का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। लेकिन 3 इडियट्स फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 65 लाख रुपए मिले थे, जबकि इस फिल्म के लिए करीना कपूर को डेढ़ करोड़ रुपए की फीस मिली थी। खबर के मुताबिक साला खड़ूस नाम की फिल्म के लिए आर माधवन को सिर्फ 50 लाख रुपए की फीस मिली थी, जबकि उन्होंने फिल्म में लीड रोल निभाया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अपनी फिल्मों के लिए 5 से 10 करोड़ रुपए की फीस वसूलते हैं, लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने 5-10 लाख में भी फिल्मों में काम किया। आमिर खान और करीना कपूर के साथ उनकी फिल्म तलाश के लिए उन्हें 10 लाख रुपए की फीस मिली थी। वहीं सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान और कीक फिल्म के लिए भी उन्हें काफी कम फीस मिली थी। काम ही लोग जानते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी आमिर खान की फिल्म सरफरोश में पहली बार नजर आए थे उस रोल के लिए उन्हें सर 25 हजार रुपये की फीस मिली थी।
विक्की कौशल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैम बहादुर फिल्म की सफलता के बाद विक्की कौशल 10 से 20 करोड़ रुपए प्रति फिल्म फीस वसूलते हैं, जबकि उनकी शुरुआती दौर की फिल्म मसान के लिए उन्हें 10 लाख रुपए की फीस मिली थी।
राजकुमार राव
राजकुमार राव की मौजूदा फीस 10 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। फिल्म स्त्री 2 के लिए उन्हें 6 करोड़ रुपए की फीस मिली थी, ऐसा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है। राजकुमार राव की शुरुआती दौर की फिल्मों की अगर बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहिद और ट्रैप्ड जैसी फिल्मों से की थी। इन फिल्मों के लिए उन्हें 10 से 15 लाख रुपए की फीस मिली थी।
Vicky kaushal to rajkummar rao under paid actors turned highest paid celebrities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
Jul 11, 2026 | 05:45 PMभोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














