राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिखाई नन्हीं परी की झलक, बेटी का नाम रखा ‘पार्वती पॉल राव’

Rajkummar Rao Patralekhaa: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पहली बार अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए उसका नाम पार्वती पॉल राव बताया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल ने यह खुशी फैंस के साथ साझा की।
Rajkummar Rao and Patralekhaa have shared a glimpse of their baby girl
राजकुमार राव और पत्रलेखा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajkummar Rao And Patralekhaa Baby Name: बॉलीवुड के पॉपुलर और पसंदीदा कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी निजी जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशी को अब फैंस के साथ साझा कर लिया है। करीब दो महीने पहले माता-पिता बने इस कपल ने पहली बार अपनी नन्हीं बेटी से दुनिया को इंट्रोड्यूस कराया है और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है। इस खास पल को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया, जिसके बाद से फैंस और सेलेब्स की तरफ से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। इस खुशी की घोषणा करते हुए उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखा कि हाथ जोड़कर और पूरे दिल के साथ हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का आपसे परिचय कराते हैं। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीर में दोनों अपनी बेटी का नन्हा सा हाथ थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन तस्वीर में झलक रहा प्यार और अपनापन फैंस का दिल जीत रहा है।

सितारों ने दी कपल को शुभकामनाएं

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेत्री अहाना कुमरा ने लिखा कि बधाई हो राजकुमार और पत्रलेखा और छोटी पार्वती का स्वागत है। वहीं भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने रेड हार्ट और प्यार भरे इमोजी के जरिए कपल को शुभकामनाएं दीं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। राजकुमार ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखा था और तभी उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात साल 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुई। शूटिंग के दौरान दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राजकुमार ने अक्टूबर 2021 में पत्रलेखा को प्रपोज किया और नवंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली।

Navbharat Live
navbharatlive.com