कॉमेडियन की पिटाई में मेरा कोई हाथ नहीं, वीर पहाड़िया ने घटना पर मांगी माफी, जानें क्या है मामला

स्काई फोर्स अभिनेता वीर पहाड़िया का मजाक उड़ाने पर कॉमेडियन और आरजे प्रणित मोरे की पिटाई की गई है। वीर पहाड़िया के फैंस ने प्रणीत को पीटा है, जिस पर एक्टर की तरफ से माफी मांगी गई है।
Veer Pahariya Fans Beat Comedian RJ Pranit More Actor Apologized for incident
वीर पहाड़िया के प्रशंसकों ने कॉमेडियन आरजे प्रणित मोर को पीटा, अभिनेता ने घटना के लिए माफी मांगी
Published on: 
Updated on: 

Veer Pahariya: वीर पहाड़िया इस समय अपनी फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन वीर पहाड़िया का मजाक उड़ाने की वजह से स्टेंड अप कॉमेडियन और आरजे प्रणित मोरे की पिटाई की गई है। खुद स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने इस बात का खुलासा किया है। इस मामले पर वीर पहाड़ियों ने माफी मांगी है और घटना की आलोचना भी की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

आरजे प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोलापुर में वह एक कॉमेडी शो कर रहे थे, जहां पर उन्होंने वीर पहाड़ियों को लेकर कुछ मजाक किया। शो के बाद फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली, लेकिन जब भीड़ कम हो गई तो 11-12 लोग वहां पहुंचे और उन्होंने कॉमेडियन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उन्हें घायल अवस्था में वह छोड़कर चले गए। प्रणित के साथ हुई इस मारपीट के बाद तनवीर शेख और उसके गैंग को लेकर चर्चा हो रही है और इन्हीं पर आरोप है कि इन लोगों ने ही पिटाई की है। इतना ही नहीं वह लोग यह धमकी भी दे रहे हैं कि वीर पहाड़िया पर अगली बार जोक नहीं मारना।

इस मामले पर वीर पहाड़िया की तरफ से भी बयान सामने आया है, उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर माफी भरा एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा, मैं सदमे में हूं। बहुत दुखी भी हूं। जो कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ हुआ। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैं किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करता हूं। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं और मैं ऐसे लोगों के साथ भी नहीं हूं, वीर पहाड़िया ने प्रणित से माफी मांगी है। लिखा है कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे माफ कर दें, किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं कोशिश करूंगा कि जिसने ऐसा किया है उन पर उचित कार्रवाई हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com