- Hindi News »
- Entertainment »
- Operation Sindoor From Fighter To Sky Force These Films Are Based On Airstrikes
Operation Sindoor: ‘फाइटर’ से लेकर स्काई फोर्स तक, एयरस्ट्राइक पर बनी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। भारतीय सिनेमा ने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में और वेब सीरीज बनाई हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत भी हैं।
- Written By: सोनाली झा

एयरस्ट्राइक पर बनी हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
मुंबई: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर साल 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एयरस्ट्राइक पर बेस है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकरी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। फाइटर के अलावा बॉलीवुड में कई बार एयरस्ट्राइक पर फिल्में बनी हैं।
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत यह फिल्म 1965 में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई पहली एयरस्ट्राइक पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है और दर्शकों को गर्व की अनुभूति कराती है।
फाइटर
साल 2024 में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर फिल्म पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में आधुनिक वायुसेना की कार्यप्रणाली, तकनीकी कौशल और सैनिकों की भावनाओं को गहराई से दिखाया गया है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है और यह यकीनन देशभक्ति के जज्बे को उभारती है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
अवरोध
सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही अवरोध वेब सीरीज के पहले सीज़न में उरी सर्जिकल स्ट्राइक को बेहद प्रामाणिक रूप से दिखाया गया है। वहीं, दूसरे सीजन में बालाकोट एयरस्ट्राइक और इसके पीछे की खुफिया रणनीति का विश्लेषण किया गया है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे देश की सुरक्षा के लिए हर पल सतर्कता जरूरी है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड
डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही रणनीति वेब सीरीज बालाकोट एयरस्ट्राइक और उसके बाद की कूटनीतिक और सैन्य चुनौतियों को दिखाती है। जिम्मी शेरगिल, लारा दत्ता और आशुतोष राणा जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी ने इस सीरीज को और भी प्रभावशाली बना दिया है। यह सीरीज देश की रणनीतिक सोच को दर्शाने का बेहतरीन प्रयास है।
Operation sindoor from fighter to sky force these films are based on airstrikes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
May 24, 2026 | 08:15 AMनासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
May 24, 2026 | 08:14 AMकहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
May 24, 2026 | 08:06 AMमुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण
May 24, 2026 | 08:03 AMGanga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां पर हैं ये घाट
May 24, 2026 | 08:00 AMमहाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
May 24, 2026 | 07:58 AMनागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
May 24, 2026 | 07:56 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














