उसने मदद तक नहीं की, रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा की हरकत पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

जख्मी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा रश्मिका की मदद किए बिना सीधे कार में बैठ जाते हैं, लोग इस पर उनकी आलोचना कर रहे हैं।
Vijay Devarakonda did not Helped Injured Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा की हरकत पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
Published on
Updated on

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के पैर में चोट लगी है, चोटिला अवस्था में भी वह छावा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थी, जहां दर्शकों ने उनके साहस की तारीफ की थी। वह भले ही लंगड़ा कर चल रही थी, लेकिन उन्होंने ट्रेलर लॉन्च में हिस्सा लिया और वह अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए नजर आई। रश्मिका मंदाना और उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा बिना रश्मिका मंदाना की मदद किए सीधे कार में बैठ जाते हैं। अब उनके इसी हरकत पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भले ही अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन यह किसी से छिपा नहीं है दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रश्मिका मंदाना के पैर में चोट लग गई थी। पैर में लगी हुई चोट के साथ वह विक्की कौशल के साथ अपकमिंग फिल्म छावा के ट्रेलर लॉन्च में नजर आई थी, लेकिन अब विजय देवरकोंडा के साथ उनका वीडियो वायरल हो रहा है, छावा ट्रेलर लॉन्च के समय सभी लोग रश्मिका मंदाना की मदद करते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन विजय देवरकोंडा उनकी मदद नहीं कर रहे हैं, ऐसा वीडियो में दिखाई दे रहा है, रश्मिका वॉकर के सहारे चल रही है और विजय देवरकोंडा सीधे कार में बैठ जाते हैं।

रश्मिका मंदाना को लेकर विजय देवरकोंडा की यह बेरुखी लोगों को पसंद नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विजय देवरकोंडा की हरकत की आलोचना करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, उसने मदद भी नहीं की और सीधे कार में बैठ गया। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है मदद तो कर देते भाई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को देखकर हमेशा उनकी जोड़ी की तारीफ की जाती थी, लेकिन आज विजय देवरकोंडा की आलोचना की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com