Kesari Chapter 2 vs Sky Force: खुद से ही हार गए अक्षय कुमार! स्काई फोर्स जितना भी नहीं कमा पाई केसरी 2

Kesari Chapter 2 Day 2 Collection: 'केसरी चैप्टर 2' अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' जितना भी कारोबार दो दिन में नहीं कर पाई है।
Kesari Chapter 2 vs Sky Force
केसरी चैप्टर 2 vs स्काई फोर्स, खुद से ही हार गए अक्षय कुमार!
Published on: 
Updated on: 

Kesari Chapter 2 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमा घरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.5 करोड़ दर्ज हुई। पहले दिन के मुकाबला फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर कमाई की। अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन यानी रविवार को यह फिल्म 15 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है, जो फिल्म की सेहत के हिसाब से अच्छी खबर है। फिल्म अब तक 17.25 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। अगर रविवार को 15 करोड़ के आसपास कारोबार होता है तो यह फिल्म तीन दिन में 30 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। उम्मीद यह भी है कि यह फिल्म जल्द ही अपने बजट को भी वसूल कर लेगी। मतलब यह फिल्म अक्षय कुमार की औसत फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की तुलना इस समय स्काई फोर्स से की जा रही है। साल 2025 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म स्काई फोर्स जनवरी में रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया था। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 के शुरुआती 2 दिन का कारोबार स्काई फोर्स के मुकाबले कम रहा है। स्काई फोर्स ने दो दिन में 34.25 करोड़ का कारोबार किया था। केसरी 2 को लेकर अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि आने वाले वक्त में इसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

केसरी चैप्टर 2 फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शंकरन नायर का किरदार निभाया है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने वाले शंकरन नायर की कहानी को फिल्म केसरी 2 में बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अमित सियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में विक्की कौशल ने नैरेशन किया है, जो काफी दमदार है और उसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com