पुलिस वैन को ही मार दी टक्कर, वाणी कपूर का जयपुर में हुआ एक्सीडेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का जयपुर में एक्सीडेंट हुआ है। एक्ट्रेस ने स्कूटी से पुलिस वैन को टक्कर मार दी है। वाणी कपूर को चोट नहीं लगी है और वह पूरी तरह से ठीक हैं।
Vaani Kapoor Accident in Jaipur her Scooty hits police Van
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इस समय राजस्थान के जयपुर में फिल्म 'अबीर गुलाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनका एक्सीडेंट हुआ है। 17 नवंबर को जयपुर में वाणी कपूर का एक्सीडेंट हुआ। एक्सीडेंट के दौरान उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। फिल्म शूटिंग के लिए मौजूद टीम ने एक्सीडेंट के वक्त में संभाल लिया। ऐसे में वह पूरी तरह से ठीक हैं।

वाणी कपूर इस समय अपनी फिल्म 'अबीर गुलाल' की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी नजर आने वाले हैं। फवाद खान इस समय शूटिंग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वाणी कपूर अकेले ही शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। जल्दी फवाद खान भी जयपुर पहुंचेंगे और आगे के सूट को कंटिन्यू किया जाएगा। लेकिन उससे पहले ही शूटिंग सेट पर एक हादसा हो गया। वाणी कपूर की स्कूटी पुलिस वैन से जा टकराई है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वाणी कपूर के स्कूटी चलाने का एक दृश्य फिल्माया जाने वाला था। उससे पहले एक्ट्रेस स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस कर रही थी और इसी दौरान वाणी कपूर की स्कूटी वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई। हालांकि तुरंत फिल्म की टीम ने वाणी को संभाल लिया और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है।

वाणी कपूर के काम की अगर बात करें तो साल 2024 में वह फिल्म 'खेल-खेल में' अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। इससे पहले साल 2021 में वह चंडीगढ़ करे आशिकी नाम की फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में वह फिल्म वॉर में नजर आई थी। इसके अलावा वह रणबीर सिंह के साथ साल 2016 में आई फिल्म बेफिक्रे में भी नजर आई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com