-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tumko Meri Kasam Review Anupam Kher Ishwak Singh And Adah Sharma Movie Hits On Theatres
Tumko Meri Kasam Review: दमदार कहानी, जबर्दस्त एक्टिंग, फिर कहां हुई चूक, यहां पढ़ें रिपोर्ट
- Written By: अनिल सिंह
Tumko Meri Kasam Review: विक्रम भट्ट की फिल्म तुमको मेरी कसम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, फिल्म की कहानी दमदार है, कलाकारों की एक्टिंग जबरदस्त है, लेकिन फिर भी एक कमी की वजह से फिल्म कमजोर जान पड़ती है।

तुमको मेरी कसम मूवी रिव्यू: देखने से पहले जान लीजिये कैसी है अनुपम खेर की ये फिल्म
Tumko Meri Kasam Review: अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को अच्छा शुरुआती रिस्पांस भी मिल रहा है। दर्शक फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को पसंद करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, इस फिल्म में आईवीएफ तकनीक के अग्रणी डॉक्टर अजय मुर्डिया की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दमदार है और कलाकारों की एक्टिंग जबरदस्त है, लेकिन फिल्म के प्रेजेंटेशन में कमी नजर आती है। स्टोरी टेलिंग के मामले में फिल्म कमजोर पड़ जाती है।
फिल्म की कहानी अजय मुर्डिया (अनुपम खेर) की केस से शुरू होती है। अजय मुड़िया पर राजीव खोसला (मेहरजान माजदा) की हत्या के प्रयास का आरोप है। राजीव खोसला अजय मुर्डिया के चपरासी का बेटा है। फिल्म की कहानी दो हिस्सों में बंटी हुई है। अजय मुर्डिया के किरदार को जवानी के किरदार (इश्वाक सिंह) और वृद्धावस्था के किरदार में दिखाया गया है और दोनों कहानी समानांतर तरीके से पिरोने की कोशिश की गई है। जवानी के अजय मुर्डिया की यह कहानी है कि वह आईवीएफ तकनीक को विकसित करता है और देश में पहली बार इस तकनीक से बच्चा पैदा करने की बात करता है, लेकिन उसे सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ता है। तब उसका साथ उसकी पत्नी इंदिरा (अदा शर्मा) देती है और कई मुश्किलों के बावजूद अजय मुर्डिया अपनी इरादे में कामयाब हो जाते हैं। उन पर जो केस चल रहा था, उसका क्या हुआ और वृद्धावस्था की कहानी क्यों दिखाई गई है, इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 फाइनल मैच के बाद प्रीमियर होगी मनोज वाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’, रिलीज डेट से उठा पर्दा!
सम्बंधित ख़बरें
‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग जबरदस्त है, सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार के साथ न्याय किया है और अच्छी एक्टिंग की है, फिल्म में म्यूजिक भी ठीक-ठाक है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहतर है। सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को बांधकर रख पाने में कामयाब होगी इसमें थोड़ा संशय है, क्योंकि कहानी का स्टोरी टेलिंग हिस्सा कमजोर नजर आ रहा है। पास्ट और प्रजेंट की कहानी को एक ही पटल पर दिखाने के चक्कर में कन्फ्यूजन पैदा होने की वजह से कहानी कमजोर हो जाती है। फिल्म में कुछ रहस्य अनसुलझे दिखाए गए हैं, जिनका जवाब फिल्म के खत्म होने के बाद भी दर्शकों को नहीं मिलता और यही कारण है कि फिल्म बेहतरीन होने के बावजूद दर्शकों की नाराजगी झेल सकती है। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म और अच्छी एक्टिंग देखने के शौकीन है तो आप यह फिल्म जरूर देख सकते हैं। मजा आएगा।
Tumko meri kasam review anupam kher ishwak singh and adah sharma movie hits on theatres
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
Jun 24, 2026 | 05:02 PMपुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
Jun 24, 2026 | 04:57 PM‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
Jun 24, 2026 | 04:55 PMकुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
Jun 24, 2026 | 04:50 PMBharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Jun 24, 2026 | 04:48 PMराम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
Jun 24, 2026 | 04:48 PMदमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
Jun 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













