3 साल के मासूम को घर से उठा ले गया तेंदुआ, गोंदिया में मची चीख-पुकार, वन विभाग ने शूटर्स किए तैनात

Leopard Attack Tirora: तिरोरा के खारकी-डोंगरगांव में एक 3 साल के बच्चे, हियांश रहांगडाले को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग ने ₹25 लाख मुआवज़े का वादा किया है और शूटर टीम तैनात की है।
A 3-year-old boy, Hiyansh Rahangdale, was killed by a leopard in Tirora's Kharki-Dongargaon
गोंदिया में तेंदुए का हमला (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Gondia Forest Department: शुक्रवार को तिरोड़ा के खड़की-डोंगरगांव में तेंदुए के हमले में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस बीच, गांव में रोष व्याप्त हो गया और दहशत का माहौल बना हुआ है। विधायक विजय रहांगडाले ने गांव का दौरा किया और मृत हुए बच्चों के माता-पिता को सांत्वना दी। उन्होंने तेंदुए का तत्काल बंदोबस्त करने की भी मांग की।

मृतक बालक का नाम हियांश शिवशंकर रहांगडाले है, और वह अपने माता-पिता के साथ घर के पीछे चूल्हे के पास बैठा था। इसी समय, घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और बच्चे को उठाकर ले गया। माता-पिता ने चिल्लाकर तेंदुए का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुआ जंगल में भाग गया। घटना में मृत हुए हियांश रहांगडाले का शव गांव वालों को घर से कुछ दूरी पर मिला।

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक

घटना के बाद वन विभाग के एसीएफ विजय धांडे, नागझिरा के डीएफओ प्रितमसिंह कोडापे ने घटनास्थल पर पहुंचे और विधायक विजय रहांगडाले, सरपंच हितेंद्र बावने, पूर्व विधायक दिलीप बंसोड, थानेदार अमित वानखेड़े, तहसीलदा ठाकरे, जिप सदस्य जगदीश बावनथडे, एड. माधुरी रहांगडाले, सभापति तेजराम चौहान, जितेंद्र रहांगडाले आदि की मदद से गांव का माहौल शांत कराया। इस दौरान वन विभाग द्वारा मृतक परिवार को 50 हजार रु। की सहायता दी गई और 25 लाख रुफये राशि 15 दिनों के बाद देने लिखित आश्वासन दिया गया। गांव में कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर कड़ा पुलिस बंदोबस्त किया गया था। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों की कुछ मांगों को मंजूर किया गया।

पिछले कुछ समय में हुए हमले

तेंदुए को तत्काल पकड़ने के लिए शुटर टीम को बुलवाया गया। बच्चे का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल तिरोड़ा में किया गया और उसके बाद उसका अंत्य संस्कार किया गया। वहीं सुबह 10.30 बजे के दौरान प्रभु कटरे के आंगन से तेंदुए ने एक बकरे पर हमला किया और उसे उठा ले गया। कुछ दिन पहले, इसी तहसील के इंदोरा नीमगांव में रुचि नाम की एक लड़की अपने पिता के साथ खेत में गई थी। इसी दौरान एक तेंदुए ने रुचि पारधी नाम की लड़की पर हमला किया था जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से तिरोड़ा के इंदौरा नीमगांव और सुकड़ी डाकराम इलाके में जंगली जानवरों का आतंक है।

जंगल से घिरे गांव में दहशत

तिरोड़ा तहसील के सुकड़ी डाकराम, पिंडकेपार, खड़की, डोंगरगांव, खमारी, बालापुर, आलेझरी, बेरडीपार, खुर्शीपार गांवों में एक तेंदुआ घूम रहा है। पिंडकेपार गांव में घुसने के बाद तेंदुए ने राजू शेंडे की गाय का शिकार किया। उसने बछड़े को भी घायल कर दिया। यह मामला तब सामने आया जब राजू शेंडे भैंस को गौशाला में छोड़ने गया।

इससे गांव वालों में दहशत का माहौल फैल गया है। उन्होंने पिंडकेपार, बोदलकसा के बीट वनरक्षक पटले को इसकी जानकारी दी। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। पिछले तीन-चार दिनों से पिंडकेपार गांव में एक तेंदुआ देखा जा रहा है।

पहाड़ी इलाके में पास घर

तेंदुए के हमले में मृत हुए बच्चे का घर जंगल के ठीक पास में और पहाड़ी इलाके में है। शुक्रवार की सुबह हियांश अपने घर में चूल्हे के पास अकेला बैठा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर मार डाला।

- दिलीप कौशिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी, गोंदिया

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com