-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Brij Bhushan Singh Birthday Gift Tow And Half Crore Horse Ashwa Johannesburg
बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन के तोहफे में मिला 2.5 करोड़ का शाही घोड़ा, किसने दिया ये बेशकीमती गिफ्ट?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Brij Bhushan 69th Birthday: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह अपने 69वें जन्मदिन पर गोंडा में आयोजित राष्ट्रकथा के दौरान उन्हें लंदन से आया एक बेशकीमती घोड़ा भी उपहार में मिला। जानिए किसने दिया ये तोहफा।

बृजभूषण शरण सिंह को घोड़े में मिला तोहफा, फोटो- सोशल मीडिया
Ashwa Johannesburg Full Details: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के 69वें जन्मदिन पर गोंडा में आयोजित ‘राष्ट्रकथा महोत्सव’ के दौरान सभी की निगाहें एक विशेष मेहमान पर टिकी रहीं। यह मेहमान था लंदन से आया ‘अश्व जोहान्सबर्ग’, जिसकी कीमत और अंतरराष्ट्रीय रेसिंग ट्रैक पर इसकी रफ्तार ने हर किसी को दंग कर दिया।
गोंडा के नंदनी नगर में बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शक्ति प्रदर्शन के बीच सबसे बड़ा आकर्षण ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ नाम का घोड़ा रहा। थरोब्रेड नस्ल का यह शानदार घोड़ा महज तीन दिन पहले ही लंदन से विशेष फ्लाइट के जरिए भारत लाया गया है। उपहार देने वाले रविंद्र पाल सिंह चौहान के अनुसार, इस नस्ल के घोड़े की कीमत जन्म के समय ही 50 लाख रुपये होती है, लेकिन जब यह रेसिंग के मैदान में अपनी काबिलियत साबित कर देता है, तो इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। अब यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियन पूर्व सांसद के अस्तबल की शान बढ़ाएगा।
‘अश्व जोहान्सबर्ग’ का ट्रैक रिकॉर्ड
यह घोड़ा कोई साधारण पशु नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रेसिंग की दुनिया का एक बड़ा ‘सिकंदर’ है। इसके करियर ग्राफ पर नजर डालें तो इसने अब तक कुल 38 अंतरराष्ट्रीय रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें से 7 प्रतियोगिताओं में इसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, यह दो बार दूसरे, पांच बार तीसरे और चार बार चौथे स्थान पर रहा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 102 है, जो इसे उच्च कोटि के घोड़ों की श्रेणी में खड़ा करती है। यह घोड़ा अब तक अपने प्रदर्शन से करीब 22,41,353 रुपये की इनामी राशि जीत चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
हरियाणा के चौहान दंपती ने क्यों दिया यह महंगा उपहार?
यह बेशकीमती तोहफा हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान ने भेंट किया है। वर्तमान में दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने रहने वाले चौहान दंपती के पास स्वयं के लगभग 300 घोड़े हैं। उन्होंने बताया कि बृजभूषण सिंह घोड़ों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें बहुत सम्मान देते हैं, इसी कारण उन्होंने दुनिया की बेहतरीन नस्ल का घोड़ा उन्हें उपहार में देने का फैसला किया। बृजभूषण सिंह ने भी उनकी सराहना करते हुए बताया कि यह परिवार खुद अपने हाथों से घोड़ों के लिए घास काटता है और उनकी सेवा करता है।
जन्मदिन पर निकाला 10 किलोमीटर लंबा काफिला
जन्मदिन के अवसर पर 10 किलोमीटर लंबा काफिला निकाला गया, जिसमें 100 गाड़ियां शामिल थीं और समर्थकों ने उन पर बुलडोजर से फूल बरसाए। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक छोटा हादसा भी हुआ जब बृजभूषण सिंह मंच पर संतुलन बिगड़ने से मुंह के बल गिर पड़े, लेकिन वे तुरंत मुस्कुराते हुए खड़े हो गए। समारोह के अंत में 5 लाख लोगों के लिए शाही भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 1200 रसोइयों ने भोजन तैयार किया था।
जब मंच पर औंधे मुह गिर पड़े बृजभूषण
कार्यक्रम के दौरान जब बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मौजूद थे और उनके आसपास कई समर्थक और अतिथि खड़े थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मुंह के बल मंच पर ही गिर पड़े। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि पूर्व सांसद ने तुरंत खुद को संभाला। जैसे ही बृजभूषण शरण सिंह मंच पर गिरे, आसपास खड़े लोगों ने फौरन उन्हें सहारा दिया और खड़ा करने की कोशिश की।
मुंह के बल गिर पड़े बृजभूषण शरण सिंह. स्टेज पर ही बिगड़ा संतुलन और गिर पड़े.अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/8iKYOQM9o9 — Priya singh (@priyarajputlive) January 9, 2026
हालांकि, गिरने के तुरंत बाद वे खुद ही मुस्कुराते हुए खड़े हो गए, जिससे वहां मौजूद समर्थकों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Brij bhushan singh birthday gift tow and half crore horse ashwa johannesburg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














