-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tom Cruise Flim Mission Impossible The Final Reckoning Worldwide Collection
टॉम क्रूज की ‘Mission Impossible’ ने उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा
- Written By: स्नेहा मौर्या
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' दुनियाभर में धमाल मचा रही है। ऐसे में फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है, तो आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।

टॉम क्रूज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कमाई के आंकड़ों में भी कई रिकॉर्ड बना दिए हैं।
दरअसल, ‘वेराइटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका और बाकी दुनिया में रिलीज़ के पहले वीकेंड में ही कुल 1711.97 करोड़ रुपये (लगभग 200 मिलियन डॉलर) की कमाई कर ली है। सिर्फ अमेरिका में तीन दिनों में फिल्म ने 539.44 करोड़ रुपये (63 मिलियन डॉलर) और चार दिनों में 659.33 करोड़ रुपये (77 मिलियन डॉलर) का बिजनेस किया है।
इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फिल्म का रिस्पॉन्स मिला है, जहां यह 17 मई को ही रिलीज हो चुकी थी। भारत में फिल्म ने 11वें दिन तक 77.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 2.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का भारत में भी प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है, जिससे इसकी पहुंच और दर्शकों का दायरा बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि “यह वीकेंड इतिहास के पन्नों में दर्ज होने लायक रहा। हर फिल्म निर्माता, कलाकार, क्रू और स्टूडियो के हर सदस्य को दिल से धन्यवाद। विशेष रूप से पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस को उनके वर्षों के साथ और समर्थन के लिए आभार।”
ये भी पढ़ें- लंदन की सबसे महंगी कॉफी का लुत्फ उठाते दिखे दिलजीत दोसांझ, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
साथ ही उन्होंने थिएटर कर्मचारियों से लेकर दुनियाभर के फैंस का आभार व्यक्त किया और कहा कि ‘सबसे बढ़कर दुनियाभर के दर्शकों का धन्यवाद, जिनकी हम सभी इज्जत करते हैं और इनका एंटरटेनमेंट सभी को पसंद है।’
खास बात ये है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ भारत में तय डेट से दस्तक दे दी है और पहले ये फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी थिएटर में दस्तक दी है और पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ प्रजेंट किया है, जिसका डायरेक्शन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।
Tom cruise flim mission impossible the final reckoning worldwide collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में ‘अमृत आपके द्वार परिवार सर्वेक्षण 2026’ शुरू, कमजोर परिवारों की होगी सामाजिक-आर्थिक जांच
Jul 08, 2026 | 04:42 PMदतिया उपचुनाव: ‘नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भाजपा के भीतर नाराजगी..’, कांग्रेस नेता घनश्याम सिंह ने किया बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 04:40 PMलोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














