Bigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल

Rakhi Sawant Evict Bigg Boss: बिग बॉस मराठी 6 में राखी सावंत की विदाई ने हंगामा मचा दिया। कनफेशन रूम में फटकार के बाद उन्हें घर से बाहर करते दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इसे स्क्रिप्टेड बताया जा रहा है।
Rakhi Sawant In Bigg Boss Marathi 6 Reality Show Drama TRP Controversy Eviction
राखी सावंत (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rakhi Sawant In Bigg Boss Marathi 6: रियलिटी शो बिग बॉस मराठी में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों को चौंका दिया है, जिसमें राखी सावंत को अचानक घर से बाहर करते हुए दिखाया गया है। मांग में सिंदूर लगाए और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ घर में नजर आ रहीं राखी का यह अंदाज पहले ही चर्चा में था, लेकिन अब उनकी एग्जिट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

हाल ही में जारी प्रोमो में बिग बॉस राखी को कनफेशन रूम में बुलाते हैं। वहां उन्हें घर की अस्त-व्यस्त स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। बिग बॉस सख्त लहजे में कहते हैं कि अब एक कठोर फैसला लेना जरूरी हो गया है। इस पर राखी हैरानी जताते हुए पूछती हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्या कर दिया। इसके बाद माहौल अचानक बदल जाता है।

बिग बॉस 6 का नया प्रोमो

बिग बॉस टीम के सदस्यों को निर्देश देते हैं कि राखी को तुरंत घर से बाहर निकाला जाए। प्रोमो में दिखाया गया कि उन्हें पकड़कर कनफेशन रूम से बाहर ले जाया जा रहा है। यह दृश्य देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। हालांकि सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे शो की स्क्रिप्टेड रणनीति बता रहे हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

लोगों का कहना है कि राखी सावंत सिर्फ एक हफ्ते के लिए गेस्ट के तौर पर शो में आई थीं और उनका तय समय पूरा होने के बाद इस तरह का नाटकीय मोड़ दिया गया है। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि शो में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया। गौरतलब है कि शो में इस समय पांचवां हफ्ता चल रहा है। हाल ही में आयुष संजीव और करण सोनावने एलिमिनेट हुए हैं। अब तक कुल छह कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं और घर में 12 सदस्य बचे हैं।

बिग बॉस मराठी 6

‘बिग बॉस मराठी 6’ के एपिसोड सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे कलर्स मराठी पर प्रसारित होते हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। राखी सावंत की इस नाटकीय विदाई ने शो की टीआरपी और चर्चा दोनों को और तेज कर दिया है। अब दर्शकों को इंतजार है कि आगे क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com