Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा

Anupama Twist: अनुपमा में दिल्ली ट्रैक के साथ बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वसुंधरा के तानों से राही भड़क उठती है, जबकि माही के सामने गौतम का असली चेहरा उजागर होता है। पाखी के सपनों पर खतरा मंडरा रहा है।
anupama spoiler delhi track gautam truth rahi vasundhara drama
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Anupama Upcoming Update: टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बने रहने के लिए मेकर्स कहानी में लगातार नए ट्विस्ट जोड़ रहे हैं। लेटेस्ट ट्रैक में कोठारी और शाह परिवार के बीच टकराव, रिश्तों की कसौटी और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे।

हालिया एपिसोड में वसुंधरा चाहती है कि राही-प्रेम जल्द माता-पिता बनें। वहीं मीता भी राजा-परी से परिवार को वारिस देने की उम्मीद कर रही है। हालांकि दोनों ही कपल अभी बेबी प्लानिंग के लिए तैयार नहीं हैं। अंश और प्रार्थना डॉक्टर से लौटकर बताते हैं कि बच्चा कभी भी हो सकता है, जिससे वसुंधरा बेहद खुश हो जाती है। लेकिन मीता ताना मारते हुए कहती है कि घर को अपनी खुशियां चाहिए, क्योंकि होने वाला बच्चा शाह हाउस चला जाएगा। इसी बीच वसुंधरा फिर से राही, प्रेम, राजा और परी को ताने सुनाती है।

राही-अंश का बड़ा कदम

लगातार मिल रही बेइज्जती के बाद राही और अंश चुप नहीं बैठते। वे पूरे परिवार के सामने मेंस ज्वेलरी कलेक्शन और शूट का प्रेजेंटेशन देते हैं। उनका काम देखकर वसुंधरा समेत सभी लोग तारीफ करते हैं। इससे साफ हो जाता है कि दोनों अब अपनी काबिलियत से जवाब देने वाले हैं। दूसरी ओर गौतम और माही यह सब चुपचाप देखते रहते हैं।

माही को दिखेगा गौतम का असली चेहरा

माही मजाक-मजाक में पेट पर तकिया लगाकर गौतम से पूछती है कि वह कैसी लग रही है। वह कहती है कि जब बाकी लोग बेबी प्लान नहीं कर रहे, तो वह खुद प्रेग्नेंट हो जाती है। इस पर गौतम उसका मजाक उड़ाता है और साफ कर देता है कि पहले ही तय हो चुका है कि प्रार्थना का बच्चा उनका होगा और शाह हाउस नहीं जाएगा। गौतम की यह बात सुनकर माही चिढ़ जाती है। यहीं से उसके सामने गौतम का असली चेहरा उजागर होता है।

पाखी के सपनों पर खतरा

उधर पाखी दिवाकर के साथ शादी के सपने देख रही है, जबकि परिवार उसे समझा रहा है कि वह सही इंसान नहीं है। सच्चाई यह है कि दिवाकर शादी नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करना चाहता है। इस बीच अनुपमा और बापूजी दिल्ली पहुंच चुके हैं। बापूजी के दोस्त की निजी जिंदगी में चल रही परेशानी सुलझाने के लिए दोनों अमीर बनने का नाटक कर उसके घर जाते हैं। जल्द ही अनुपमा और बापूजी मिलकर एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं, जिससे शो में नया धमाका देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com