धधकते ज्वालामुखी पर बन रहा पिज्जा! ग्वाटेमाला के ‘पिज्जा पकाया’ का वीडियो वायरल

Lava Cooked Pizza : ग्वाटेमाला के सक्रिय पचाया ज्वालामुखी पर लावा की गर्मी से पिज्जा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘पिज्जा पकाया’ नाम का यह अनोखा प्रयोग दुनिया भर में चर्चा का विषय।
A viral video shows pizza being cooked with lava heat on Guatemala’s Pacaya Volcano.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Volcano Restaurant Viral Video : सोचिए, चारों तरफ धुआं, नीचे खौलता लावा और हवा में गर्म राख की गंध-ऐसे खौफनाक माहौल में अगर कोई इत्मीनान से पिज्जा बना रहा हो, तो यकीन करना मुश्किल है। लेकिन ग्वाटेमाला में यह हकीकत है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘पिज्जा पकाया’ से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह अनोखा किचन किसी इमारत में नहीं, बल्कि सक्रिय Pacaya Volcano की ढलान पर चलता है। इस अनोखे आइडिया के पीछे 34 वर्षीय डेविड गार्सिया हैं, जिन्हें 2013 में यह खयाल आया कि लावा की भीषण गर्मी को ओवन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

लावा के पास रखकर पकाया पिज्जा

डेविड ने 2019 में इस प्रयोग को प्रोफेशनल बिजनेस का रूप दिया और इसका नाम रखा Pizza Pacaya। यहां तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

पिज्जा को खास मेटल ट्रे पर रखकर लावा के पास रखा जाता है और महज दो मिनट में यह सुपर क्रिस्पी होकर तैयार हो जाता है। डेविड मिलिट्री बूट्स और सुरक्षा उपकरण पहनकर इस खतरनाक काम को अंजाम देते हैं। यह नजारा जितना रोमांचक है, उतना ही जोखिम भरा भी।

अनोखा बिजनेस मॉडल वायरल

इस पिज्जा का स्वाद लेना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं। पर्यटकों को करीब डेढ़ घंटे की चढ़ाई कर ज्वालामुखी तक पहुंचना पड़ता है। जो पैदल नहीं जा सकते, उनके लिए घोड़े और खच्चरों की सुविधा उपलब्ध है। कीमत भी कम नहीं-छोटे पिज्जा के लिए करीब 35 डॉलर और बड़े के लिए 55 डॉलर चुकाने पड़ते हैं।

बावजूद इसके, लोग इस अनोखे अनुभव के लिए खिंचे चले आते हैं। ‘पिज्जा पकाया’ सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि जुनून और जुर्रत से जन्मा ऐसा बिजनेस मॉडल है, जो दिखाता है कि खतरनाक जगह भी अवसर में बदली जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com