- Hindi News »
- Entertainment »
- This Famous Musician Got Lost In Oblivion In The Love Of Lata
लता के प्यार में लापता हो गए ये मशहूर संगीतकार, जानिए क्या था पूरा मामला?
- Written By: सुनीता पांडे

File Photo
मुंबई: सी रामचंद्र और लता मंगेशकर की जुगलबंदी ने हिंदी फिल्म संगीत को गौरवान्वित होने के कई मौके मुहैया करवाए। सी रामचंद्र की धुनें और लता जी के स्वर ने उस दशक में ऐसा तिलिस्म रचा जिससे निकलने में हिंदी सिनेमा को सालों लग गए। शुरुआत में नूरजहां सी रामचंद्र की पहली पसंद थी, लेकिन उनके पाकिस्तान चले जाने के बाद उनके विकल्प के तौर पर उन्होंने लता जी को आजमाया। ‘समाधि’, ‘कवि’, ‘परछाई’ और ‘अनारकली जैसी फिल्मों में हुई दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी हिंदी फिल्म संगीत की अमूल्य धरोहर की तरह हैं।
लता जी ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव
दरअसल सी रामचंद्र और लता जी के संबंध व्यसायिकता से आगे बढ़ते हुए निजी आकर्षण का रूप ले चुके थे। ऐसा आकर्षण जिसकी कोई मंजिल उन्हें नजर नहीं आती थी। इस दर्द को धुनों में ढाल कर सी रामचंद्र ने लता के गले से ही लोगों के सामने रखा। ऐसा कहा जाता है कि सी रामचंद्र और लता मंगेशकर के काफी गहरे ताल्लुकात थे। रामचंद्र ने जब लता मंगेशकर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने ठुकरा दिए जिससे रामचंद्र काफी नाराज हो गए। इस नाराजगी ने खुन्नस का रूप ले लिया और दोनों इंडस्ट्री में एक-दूसरे की जड़ें खोदने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
6 फरवरी का इतिहास : लता मंगेशकर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तक… जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Death Anniversary Special: सफेद साड़ी, सोने की पायल और बिना लिपस्टिक, जानें लता मंगेशकर की सादगी की वजह
Bhai Dooj 2025: फूलों का तारों का से लेकर मेरी प्यारी बहनिया तक, भाई-बहन के रिश्ते पर यादगार गाने
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भारत रत्न लता मंगेशकर को किया याद, जयंती पर शेयर किया वीडियो
सारे रिश्ते खत्म कर दोनों की राहें हुई जुदा
एक इंटरव्यू में सी.रामचंद्र ने कहा था कि लता उनसे शादी करना चाहती थीं, परंतु उन्होंने इंकार कर दिया क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। लेकिन रोचक बात यह है कि लता को इंकार करने की बात कहने वाले सी रामचंद्र ने इस घटना के बाद अपनी एक अन्य महिला मित्र शांता को दूसरी पत्नी बना लिया था। 1958 में सी रामचंद्र के साथ व्यावसायिक रिश्ते खत्म कर लेने के बारे में लता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक रेकॉर्डिस्ट इंडस्ट्री में मेरे बारे में उल्टी-सीधी बातें फैला रहा था और मैंने सी.रामचंद्र से कहा कि उसे हटा दें। परंतु वह उस रेकॉर्डिस्ट के साथ काम करने पर ही अड़े हुए थे। इस बात के बाद मैंने उनके साथ काम न करने का फैसला किया। इस तरह सारे रिश्ते खत्म कर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
लता जी के सामने नहीं टिक पाए सी रामचंद्र
लता जी का रसूख इतना बड़ा था कि सी रामचंद्र अपनी तमाम खासियतों के बावजूद इंडस्ट्री में टिक नहीं पाए। उन्हें काम देकर कोई लता मंगेशकर की नाराजगी मोल लेने को तैयार नहीं था, जिसका नतीजा ये निकला कि सी रामचंद्र धीरे-धीरे गुमनामी में खोते चले गए।
This famous musician got lost in oblivion in the love of lata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














