-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Nanded Railway Division Performance 2025 26 Train Punctuality Speed Increase
छत्रपति संभाजीनगर: ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, नांदेड़ रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, समयपालन और गति में रिकॉर्ड सुधार
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Nanded Railway Division: भारतीय रेल के नांदेड़ मंडल ने 2025-26 में समयपालन और गति में बड़ा सुधार किया, जिससे यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिली।

Indian Railways Performance( Source: Social Media )
Sambhajinagar Indian Railways Performance: छत्रपति संभाजीनगर दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मंडल के संचालन विभाग द्वारा समयपालन, ट्रेन संचालन क्षमता और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में ट्रेनों के समयपालन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इस अवधि में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों ने 39 अवसरों पर 100 प्रतिशत समयपालन हासिल किया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या केवल 4 थी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
वर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
मुंबई के लिए रेड अलर्ट, 90km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; झीलों का जलस्तर 16.92% पहुंचा, विहार झील 90% भरी
इसी प्रकार यात्री ट्रेनों ने 48 दिनों तक 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 23 दिन था। वहीं मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेनों ने मिलकर 12 दिनों तक पूरी तरह समयपालन किया, जबकि पिछले वर्ष यह उपलब्धि केवल 1 दिन ही प्राप्त हुई थी।
संचालन दक्षता बढ़ाने के लिए नांदेड़ मंडल ने 386 किलोमीटर रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज हुई है और यात्रियों को अधिक विश्वसनीय सेवा मिल रही है।
यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम
नांदेड़ मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर संपर्क व्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके तहत 26 अगस्त 2025 से वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की नांदेड़ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सीएसएमटी) तक बढ़ाया गया, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध हुआ है।
त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए वर्ष 2025-26 में ट्रेन-ऑन डिमांड (टीओजी) के तहत 2,441 विशेष ट्रेनों के फेरे संचालित किए गए इससे यात्रियों को भीड़भाड़ के समय यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिली, यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ट्रेनों में 233 अतिरिक्त कोच लगाए गए इसके अलावा 13 जोडी ट्रेनों मैं स्थायी रूप से 55 कोच बढ़ाए गए, जबकि 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से 15 कोच जोड़े गए, जिससे ट्रेनों की यात्री क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
संचालन दक्षता बढ़ाने नांदेड़ मंडल की सराहना
नांदेड़ मंडल के माध्यम से कई नई ट्रेन सेवाएं भी शुरू की गई, इनमें नांदेड़ फिरोजपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15 जून 2025 से) काचीगुड़ा-भगत की कोठी-काचीगुढ़ा एक्सप्रेस मार्ग से) (20 जुलाई 2025 से) तिरुपति -साईनगर शिरडी – तिरुपति एक्सप्रेस (नांदेड़ मार्ग से) (14 दिसंबर 2025 से रेलवे अधिकारियों के अनुसार ये सभी उपलब्धियां नांदेड़ मंडल के संचालन विभाग और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों का परिणाम हैं। इन पहलों से न केवल ट्रेन संचालन अधिक प्रभावी हुआ है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि भी बढ़ी है।
Nanded railway division performance 2025 26 train punctuality speed increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jul 07, 2026 | 12:59 PMवर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
Jul 07, 2026 | 12:56 PMवर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
Jul 07, 2026 | 12:50 PMशिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
Jul 07, 2026 | 12:48 PMमुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Jul 07, 2026 | 12:45 PMमुंबई के लिए रेड अलर्ट, 90km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; झीलों का जलस्तर 16.92% पहुंचा, विहार झील 90% भरी
Jul 07, 2026 | 12:44 PMदुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनेगा मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए किए कई बड़े ऐलान
Jul 07, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM










