- Hindi News »
- Entertainment »
- The Bengal Files Poster Released Know When The Trailer Will Be Launched
‘द बंगाल फाइल्स’ का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब और कहा होगा फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
- Written By: सोनाली झा
The Bengal Files poster release: विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का नया पोस्टर रिलीज हो गया है और इसका ट्रेलर 16 अगस्त 2025 को कोलकाता में लॉन्च होगा। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'द बंगाल फाइल्स' का नया पोस्टर रिलीज
The Bengal Files Poster: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स के साथ एक बार फिर चर्चा में हैं। विवेक अग्निहोत्री ने आज फिल्म का नया और प्रभावशाली पोस्टर जारी किया, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त 2025 को कोलकाता में लॉन्च किया जाएगा।
द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। इस प्रोजेक्ट को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे दमदार कलाकार अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते नजर आएंगे।
फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है ये फिल्म
यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ का हिस्सा है, जिसमें पहले ही द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी चर्चित और विवादित फिल्में शामिल हैं। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद से ही दर्शक अगली कड़ी का इंतजार कर रहे थे, और अब द बंगाल फाइल्स उस उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। पोस्टर में दर्शाए गए तीव्र भाव और बैकग्राउंड ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म भी अपने पहले की तरह संवेदनशील और गंभीर विषय को उठाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
Bobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बंगाल के इतिहास और वहां घटित कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, जो सोचने पर मजबूर कर देंगी। विवेक अग्निहोत्री ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सच्चाई है जिसे सामने लाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- ओएमजी से कार्तिकेय 2 तक, इन फिल्मों में जीवंत हुई श्रीकृष्ण की शिक्षाएं
कब रिलीज होगी फिल्म
विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों का मकसद हमेशा सामाजिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा को बढ़ावा देना रहा है और द बंगाल फाइल्स भी इसी कड़ी को आगे बढ़ाएगी। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कल कोलकाता में भव्य तरीके से होगा, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। मेकर्स का कहना है कि ट्रेलर दर्शकों को कहानी की गहराई का अंदाजा देगा और इसे देखने के बाद फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ जाएगा। द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The bengal files poster released know when the trailer will be launched
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMहोर्मुज में फिर लौटेगी रौनक! अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का खाका तैयार, 30 दिन में खुल सकता है रास्ता
May 27, 2026 | 08:56 PMकर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMसीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
May 27, 2026 | 08:52 PMतीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
May 27, 2026 | 08:52 PMमेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
May 27, 2026 | 08:40 PMBhopal News: पंचायत में लाखों के कथित घोटाले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना
May 27, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













