विवेक अग्निहोत्री का ऐलान, कोलकाता में लॉन्च होगा 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर

Vivek Agnihotri Announcement: विवेक अग्निहोत्री ने द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर को कोलकाता में लॉन्च करने का ऐलान किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार शामिल हैं।
विवेक अग्निहोत्री का ऐलान, कोलकाता में लॉन्च होगा 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स'
Published on: 
Updated on: 

The Bengal Files Trailer: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' इन दिनों चर्चा में है। विवेक इस फिल्म का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोशन कर रहे हैं और अमेरिका के विभिन्न शहरों में इसके वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किए जा रहे हैं। विवादों से दूर रहकर उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज़ में प्रचार अभियान शुरू किया है, लेकिन इसके बावजूद विवाद थम नहीं रहे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कुछ सदस्यों ने विवेक अग्निहोत्री, निर्माता अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई FIR दर्ज करवाई हैं। इन FIR में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में विवादास्पद सामग्री दिखाई गई है। इसके जवाब में मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया, जहां हाईकोर्ट ने सभी FIR पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि इसके बाद भी नई शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

विवेक अग्निहोत्री का नया वीडियो

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाए कि सरकार फिल्म को रोकने की कोशिश क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि 'द बंगाल फाइल्स' भारतीय इतिहास के एक गहरे और छिपे हुए सच को सामने लाने वाली फिल्म है। उन्होंने इसे देश की सबसे जरूरी फिल्म बताया और युवाओं से इसे जरूर देखने की अपील की।

द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर

इस विवाद के बीच विवेक ने बड़ा ऐलान किया है कि फिल्म का ट्रेलर कोलकाता में ही लॉन्च किया जाएगा, उसी शहर में जहां FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि क्या वे फिल्म के खिलाफ हैं, उसके बनाने वालों के या फिर सच के खिलाफ? इस फिल्म के पीछे कई सालों की मेहनत और रिसर्च है और उन्होंने न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा दोहराया।

कब रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स

द बंगाल फाइल्स विवेक अग्निहोत्री की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' की तीसरी कड़ी है, जिसमें पहले द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स शामिल थीं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और I Am Buddha प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com