-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sushmita Mukherjee Emotional Opens Up About Loneliness At Living Away From Family
‘सबको खुश रखा, फिर भी रह गई अकेली’, Sushmita Mukherjee ने वीडियो शेयर कर किया दर्दभरा खुलासा
- Written By: यति सिंह
Sushmita Mukherjee Emotional Video: फेमस फिल्म और टीवी एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और मुंबई में अकेले रहने के फैसले पर खुलकर बात की है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

सुष्मिता मुखर्जी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sushmita Mukherjee Emotional Statement: सिल्वर स्क्रीन पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली फेमस अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 61 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रह रहीं सुष्मिता मुखर्जी की स्टोरी बिल्कुल जुदा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने इस फैसले के पीछे की जो सच्चाई बताई है, वह आज के बदलते पारिवारिक रिश्तों की गहराई को समझने का एक अलग नजरिया देती है।
सुष्मिता मुखर्जी ने साफ कहा है कि ‘वह कोई ऐसी असहाय या दुखियारी महिला नहीं हैं जिन्हें उनके परिवार ने अकेला छोड़ दिया हो। उनका यह फैसला पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत है और वह इस अकेलेपन में बेहद खुश हैं।’ सुष्मिता मुखर्जी दिल्ली के एक ज्वॉइंट फैमिली में पली-बढ़ी है। सुष्मिता की लाइफ में एक दौर ऐसा भी आया था जिसने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया। इसके बाद एक्टर और निर्माता राजा बुंदेला के रूप में उन्हें एक ऐसा जीवनसाथी मिला, जिसने उनकी जिंदगी को दोबारा संवारा और भरपूर प्यार दिया। सुष्मिता मुखर्जी का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा या मनमुटाव नहीं रहा।
सबको खुश रखने की कोशिश के बाद लिया फैसला
सुष्मिता मुखर्जी ने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि बचपन से ही उनका सपना एक खुशहाल परिवार का था। कामकाजी महिला न होने के कारण हमेशा से परिवार ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहा। उन्होंने अपने दोनों बेटों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी और ससुराल से लेकर मायके तक, हर रिश्ते को बखूबी निभाया।’
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
सुष्मिता के करीबियों को अच्छी तरह पता है कि उन्होंने हमेशा अपनों की खुशी को आगे रखा था। अब जब उनके बच्चे बड़े होकर अपने-अपने रास्ते पर निकल चुके हैं, तो उन्होंने अपने जीवन को एक नया मोड़ देने का विचार किया है।
मध्य प्रदेश के ओरछा से जुड़ा है खास कनेक्शन
दरअसल, साल 2010 में सुष्मिता और उनके पति ने मध्य प्रदेश के ओरछा में एक सोशल ऑर्गेनाइजोशन की शुरुआत की थी। यह संस्था कला, शिल्प, महिला उत्थान और बच्चों के विकास के लिए काम करती है।
उनके पति राजा बुंदेला इसी संस्था के कामकाज को संभालने के लिए ज्यादातर समय ओरछा में बिताते हैं। अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी का कहना है कि जब उनके पति को मुंबई में काम होता है तो वह यहां आ जाते हैं, और जब खुद सुष्मिता के पास मुंबई में कोई प्रोजेक्ट नहीं होता तो वह ओरछा जाकर संस्था के कार्यों में हाथ बंटाती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे इस दौर के बारे में पता ही नहीं था’, 90s की मंदी पर अदा शर्मा का बयान वायरल
सुष्मिता मुखर्जी ने इन फिल्मों से बनाई अलग पहचान
सुष्मिता का करियर बॉलीवुड, टेलीविजन और थियेटर तक फैला हुआ है। उन्हें छोटे पर्दे के शो ‘गंगा’ और अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ (2006) में अपने एक्टिंग के लिए बड़ी पहचान मिली है।
इसके अलावा सुष्मिता मुखर्जी ने ‘मैं जिंदा हूं’, ‘क्याकूल हैं हम’, ‘अगली और पगली’, ‘दोस्ताना’, माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आजा नाचले’ और अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।
Sushmita mukherjee emotional opens up about loneliness at living away from family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













