गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी Tina Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर दशक में नई कहानी बना ली जाती है

Tina Ahuja Podcast: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बचपन से उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की कहानियां बनाई जाती रही हैं।
Govinda Sunita Ahuja Relationship Tina Ahuja Breaks Silence Interview Podcast
टीना आहूजा, गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tina Ahuja Breaks Silence: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वैवाहिक जीवन को लेकर तरह-तरह की खबरें और अटकलें सामने आती रहती हैं। अब इन चर्चाओं के बीच उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीना ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर उठ रहे सवालों और अफवाहों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही इस तरह की खबरें और चर्चाएं देखती आ रही हैं और अब उन्हें इन बातों की आदत सी हो गई है। टीना आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं बचपन से ही यह सब देख रही हूं। तरह-तरह की कहानियां बनती रही हैं।

हर दशक में नई कहानी बना ली जाती है

टीना आहूजा ने बताया कि हर दशक में लोगों के पास एक नई कहानी होती है। पहले ये बातें मैगजीन में छपती थीं, फिर इंटरनेट पर आने लगीं और अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब तक पहुंच गई हैं। वह भी एक इंसान हैं और जब किसी बात में कोई सच्चाई नहीं होती, लेकिन उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, तो स्वाभाविक रूप से बुरा लगता है।

क्या टीना ने अफवाहों को किया खारिज

टीना ने सीधे तौर पर किसी खबर का खंडन नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से यह जरूर संकेत मिला कि सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें वास्तविकता से अलग हो सकती हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सालों से उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की कहानियां बनाई जाती रही हैं और यह कोई नई बात नहीं है। उनके बयान के बाद फैंस भी यह मान रहे हैं कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर फैल रही कई चर्चाएं महज अटकलें हो सकती हैं।

सुनीता आहूजा के बयान ने मचाई थी हलचल

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में अपने वैवाहिक जीवन को लेकर खुलकर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली थी। हालांकि, बाद में गोविंदा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ कही जा रही बातें सच नहीं हैं।

करियर में व्यस्त है पूरा परिवार

वर्क फ्रंट की बात करें तो टीना आहूजा बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में सक्रिय हैं। वहीं सुनीता आहूजा इन दिनों कई रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं और अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। दूसरी ओर, गोविंदा और सुनीता के बेटे हर्ष भी जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परिवार अपने-अपने करियर पर फोकस करता नजर आ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com