अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा

Drishyam 3 Hindi Version: फिल्म निर्देशक ने भी फिल्म दृश्यम-3 के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म का हिंदी वर्जन काफी हटके होगा और दृश्यम में फिर सस्पेंस दिखेगा।
Ajay Devgn in Drishyam 3 update poster
अजय देवगन मूवी दृश्यम( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Drishyam-3 Story: मलयालम फिल्म दृश्यम-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भी जल्दी सिनेमाघरों में अपना धमाल मचाएगी। तो वहीं फिल्म निर्देशक ने भी फिल्म दृश्यम-3 के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। अभिषेक ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक फिल्म का ट्रेलर किया रिलीज लिखा- अभी आखिरी हिस्सा बाकी है।

साल 2022 में रिलीज हुई दृश्यम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। अब अजय देवगन के फैंस को दृश्यम-3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम-3 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन हाल ही में फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने फिल्म के हिन्दी वर्जन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया।

फिल्म का हिंदी वर्जन में होगा नया ट्विस्ट

फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। मलयालम फिल्म में जो लोग देख रहे हैं, उससे हिन्दी वर्जन काफी हटके है। हिन्दी दर्शकों के लिए मैं नई कहानी लेकर आया हूं। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। मलयालम ड्रामा पारिवारिक कहानी पर आधारित है। जबकि हिन्दी फिल्म एक फैमली थ्रेलर होगी।'

फैंस को दिखेगा फिर नया सस्पेंस

निर्माता अभिषेक पाठक ने कहा, ‘जब लोग दृश्यम-2 देखने गए थे तो उन्हें कहानी में ट्विस्ट की उम्मीद नहीं थी। लेकिन इसके बाद यह फिल्म उन्हें रोलर कोस्टर राइड पर ले जाएगी। आखिरी तक लोग सोचेंगे कि कहानी कहां पहुंच गई। साथ ही साथ अभिषेक ने कहा कि इस फिल्म को भी सिनेमा घरों में उतना ही रेस्पॉन्स मिलेगा जितना दृश्यम-2 को मिला था।

सोशल मीडिया पर हुआ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

हाल ही में निर्माता अभिषेक पाठक ने दृश्यम-3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में फिल्म की रिलीजिंग डेट भी साफ-साफ लिखी है। फिल्म दृश्यम-3 का हिन्दी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले की फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के फैंस को उनकी फिल्म दृश्यम-3 का बेसब्री से इंतज़ार है। बता दें कि दृश्यम-3 में अजय देवगन लीड रोल अदा कर रहे हैं। जबकि मलयालम फिल्म दृश्यम-3 में मोहनलाल लीड रोल में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com