- Hindi News »
- Entertainment »
- Surbhi Jyoti Pregnancy Twins Rumours Baby Bump Photos Sumit Suri
प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति को लेकर फैली ‘डबल खुशखबरी’ की चर्चा, क्या जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म?
Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की प्रेग्नेंसी चर्चा में है। बेबी बंप की तस्वीरों और सोनोग्राफी रिपोर्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो जुड़वा बच्चों की मां बन सकती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सुरभि ज्योति जुड़वा बच्चे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Surbhi Jyoti Twins Baby: सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। ‘कुबूल है’ और नागिन 3 फेम एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी जर्नी शेयर कर रही हैं। अब उनकी हालिया तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी है।
दरअसल, सुरभि ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इन फोटोज़ के बाद फैंस उनके बेबी बंप के साइज को लेकर कयास लगाने लगे हैं कि कहीं वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली तो नहीं हैं।
सुरभि ज्योति की बेबी बंप की फोटोज देख फैंस ने लगाए कयास
सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई ‘डबल गुड न्यूज’ की उम्मीद जता रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उनका बेबी बंप देखकर ऐसा लग रहा है कि घर में एक नहीं, बल्कि दो नन्हे मेहमान आने वाले हैं। हालांकि, इन दावों पर अभी तक एक्ट्रेस या उनके पति सुमित सूरी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिर्फ थैंक यू कहना चाहता था…’ सुनील पाल का छलका दर्द, सुनाई अपमान वाली पूरी आपबीती
‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब फैंस ने उनकी पुरानी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई सोनोग्राफी रिपोर्ट को नोटिस किया। कुछ यूजर्स ने उसी के आधार पर ट्विन प्रेग्नेंसी की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, ये सभी बातें सिर्फ कयास हैं और इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।
गौरतलब है कि सुरभि ज्योति ने 11 फरवरी 2026 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। इस दौरान टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दी थीं।
ये भी पढ़ें- फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
एक्ट्रेस ने थिएटर से शुरू किया था करियर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरभि ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर और पंजाबी फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और ‘कुबूल है’ में ज़ोया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद वह कई लोकप्रिय शोज में नजर आईं और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
फिलहाल, फैंस उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर काफी उत्साहित हैं और हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई सुरभि ज्योति के घर ‘डबल खुशखबरी’ आने वाली है या ये सिर्फ अफवाह है।
Surbhi jyoti pregnancy twins rumours baby bump photos sumit suri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 04:38 PMIPL 2026: LSG के ऑनर पर आग बबूला हुए ललित मोदी, BCCI से कर दी ये बड़ी मांग
Apr 03, 2026 | 04:27 PM‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 04:25 PM‘सिर्फ थैंक यू कहना चाहता था…’ सुनील पाल का छलका दर्द, सुनाई अपमान वाली पूरी आपबीती
Apr 03, 2026 | 04:24 PMMumbai Local Train Update: बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल के बीच जंबो ब्लॉक, जानें किन रूट पर पड़ेगा असर
Apr 03, 2026 | 04:17 PMहोर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
Apr 03, 2026 | 04:10 PMवाशिम: अनसिंग में हजरत मोहम्मद हनीफ मस्तान सैलानी सरकार का 11वां उर्स संपन्न, हजारों जायरीनों ने मांगी दुआएं
Apr 03, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













