सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के शादी की पहली फोटो, खुले आसमान के नीचे हुआ विवाह

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी की पहली फोटो सामने आ गई है। खुले आसमान के नीचे दोनों का विवाह संपन्न हुआ। सुरभि ज्योति और सुमित सूरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आप भी देखें यह प्यारी तस्वीर।
Surabhi Jyoti Sumit suri Wedding First Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति 27 अक्टूबर को सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों के शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। दोनों ने खुले आसमान के नीचे विवाह किया है। शादी से पहले सुरभि ज्योति की हल्दी और मेहंदी की तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

सुरभि ज्योति ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्मो की तस्वीर साझा की है। विवाह संपन्न होने के बाद की गई पोस्ट में दोनों सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक विशाल वृक्ष के नीचे यह विश्वास संपन्न हुआ है और खुले आसमान के नीचे रस्मों रिवाज के साथ सुरभि और सुमित सूरी का विवाह पूरा हुआ।

सुरभि ज्योति के काम की अगर बात करें तो वह टीवी की मशहूर अदाकाराओं में से एक है उन्होंने टीवी सीरियल नागिन में नागिन की भूमिका निभाई थी और टीवी सीरियल कुबूल है मैं जबरदस्त अभिनय के कारण उन्हें तगड़ी पहचान मिली थी। शादी के इस रस्म में वो लाल-पीले रंग का लहंगा पहन हाथ में कलीरे, लाल चूड़ा और माथे पर बड़ा सा मांग टीका लगाए नजर आई।

वह दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थी, तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विवाह संपन्न होने के बाद दोनों हाथ जोड़े तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों के मेहंदी और हल्दी की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। तस्वीरों में आप उनके साथ जश्न मनाते हुए उनके करीबी मित्र और रिश्तेदारों को देख सकते हैं।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी जिम कॉर्बेट में हुई जहां एक घने पेड़ को फूलों से सजाया गया था और बेहद अनोखे तरीके से इनका विवाह संपन्न होता हुआ नजर आया है। क्योंकि विवाह खुले आसमान के नीचे संपन्न हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com