-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Panchayat Season 5 Shooting Start Fans Excited Cast Story Update
फुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
- Written By: स्नेहा मौर्या
Panchayat 5 Announced: ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो गई है। फुलेरा की मजेदार दुनिया फिर लौटने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

पंचायत सीजन 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Get Ready For Panchayat 5: ‘पंचायत’ के चाहने वालों के लिए आखिरकार वो खबर आ गई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीजन 5 अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए फैंस के साथ कुछ खास झलकियां भी साझा की हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
3 अप्रैल 2020 को इस सीरीज के पहले सीजन को रिलीज हुए 6 साल पूरे हो चुके हैं। इसी खास मौके पर मेकर्स ने सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने का ऐलान किया। जहां एक तरफ टीम इस खास उपलब्धि का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ फैंस नए सीजन की खबर से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
‘पंचायत’ सीजन 5 का हुआ ऐलान
हालांकि अभी तक सीजन 5 की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं जबरदस्त हैं। कोई जल्दी रिलीज की मांग कर रहा है तो कोई फुलेरा गांव में फिर से लौटने को लेकर एक्साइटेड है। साफ है कि दर्शकों का इंतजार अब और लंबा नहीं होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
साल 2020 में शुरू हुई ‘पंचायत’ ने अपने पहले ही सीजन से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके बाद हर सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ती गई। खासकर चौथे सीजन ने दर्शकों को अपनी कहानी से पूरी तरह बांधे रखा और शानदार व्यूअरशिप हासिल की। यह सीरीज भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है।
सीजन 4 के क्लाइमेक्स ने कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर छोड़ दिया था। सचिव जी के भविष्य को लेकर फैसले, मंजू देवी की हार और प्रधान जी की स्थिति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। अब सीजन 5 इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें ड्रामा, इमोशन और फुलेरा की सादगी भरी कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।
एक बार फिर पुराने स्टारकास्ट मचाएंगे धमाल
इस नए सीजन में एक बार फिर वही पुरानी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसने इस शो को खास बनाया है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य कलाकार अपनी शानदार अदाकारी से कहानी में जान डालते दिखेंगे।
ये भी पढें- Sonam Kapoor Baby: मां बनने के बाद भावुक हुईं सोनम कपूर, अस्पताल की टीम को कहा शब्दों से परे धन्यवाद
‘पंचायत’ की खास बात इसकी सादगी और जमीनी कहानी है, जो सीधे दर्शकों के दिल को छूती है। यही वजह है कि फुलेरा गांव अब सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 5 में क्या नया देखने को मिलता है।
Panchayat season 5 shooting start fans excited cast story update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













