- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshara Singh Chumma Lela Raja Ji Bhojpuri Song Viral Dance Rehearsal
‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Akshara Singh Dance Rehearsal: अक्षरा सिंह का गाना चुम्मा लेला राजा जी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने रिहर्सल वीडियो शेयर कर बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।
- Written By: सोनाली झा

अक्षरा सिंह का गाना चुम्मा लेला राजा जी (फोटो- सोशल मीडिया)
Akshara Singh Chumma Lela Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना चुम्मा लेला राजा जी इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने की लोकप्रियता के बीच अब अक्षरा ने इसके पीछे की मेहनत की झलक भी फैंस के साथ साझा की है। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह इस गाने के लिए डांस रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ हर स्टेप को बार-बार अभ्यास करती दिखाई देती हैं, जिससे यह साफ होता है कि उनकी परफॉर्मेंस के पीछे कितनी मेहनत लगी है।
वीडियो में पूरा डांस सेटअप देखने को मिलता है, जहां कोरियोग्राफर और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। अक्षरा हर मूव को बारीकी से समझते हुए उसे बेहतर बनाने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तैयारी से परफेक्शन तक, ग्लो अप कैसा लगा?” उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।
गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री
‘चुम्मा लेला राजा जी’ एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा सिंह के साथ सनम जौहर नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है। इसे मोहित सरीन ने डायरेक्ट किया है। अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘सत्येमव जयते’ से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
2500 रुपये लेकर मुंबई आए थे Nawazuddin Siddiqui, बिस्किट खाकर करते थे गुजारा, आज है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
अक्षरा सिंह की दमदार भूमिकाएं
अक्षरा सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में भी ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ जैसे शो से कदम रखा और ऐतिहासिक धारावाहिकों ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘पोरस’ में भी दमदार भूमिकाएं निभाईं। आज अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार हैं, बल्कि उनकी मेहनत और लगन उन्हें लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। ‘चुम्मा लेला राजा जी’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि परफेक्शन के पीछे कड़ी मेहनत ही असली राज है।
Akshara singh chumma lela raja ji bhojpuri song viral dance rehearsal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 09:03 AMआसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
May 19, 2026 | 08:57 AMसीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
May 19, 2026 | 08:48 AMनागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
May 19, 2026 | 08:47 AMIndia Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस
May 19, 2026 | 08:47 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल की बचत के लिए मंत्रियों की होगी ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग
May 19, 2026 | 08:45 AMExplainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
May 19, 2026 | 08:37 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














