-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunita Ahuja Reaction In Interview Govinda Affair Rumours Statement
कभी माफ नहीं करूंगी…गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर भड़कीं सुनीता आहूजा, कह दी बड़ी बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sunita Ahuja Interview: गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर सुनीता आहूजा ने फिर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है।

सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunita Ahuja Husband Govinda Affair Statement: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी फिल्मों की नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। यहां तक कि गोविंदा के अफेयर की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया था। हालांकि, अब इन तमाम चर्चाओं पर खुद सुनीता आहूजा ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है।
सुनीता आहूजा अपने बेबाक और साफगोई भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह पहले भी कई बार पति से अलग होने की खबरों को सिरे से खारिज कर चुकी हैं। अब हाल ही में दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
सुनीता ने गोविंदा की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर दी तीखी प्रतिक्रिया
मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू के प्रोमो में सुनीता आहूजा कहती नजर आ रही हैं, “कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। चाहे ऊपर से ही कोई क्यों न आ जाए, गोविंदा सिर्फ मेरा है और हमेशा मेरा ही रहेगा।” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि वह अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं और किसी भी अफवाह से डरने वाली नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
गोविंदा के कथित अफेयर की बात पर सुनीता ने मजाकिया लेकिन तीखे लहजे में कहा, “ऐसी औरतें उसकी जिंदगी में आती रहती हैं, लेकिन अब वो 63 साल के हो गए हैं। उन्हें थोड़ा समझदार होना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसी किसी गलती को कभी माफ नहीं करेंगी। सुनीता ने अपने नेपाली बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए हंसते हुए चेतावनी भी दी कि अगर हद पार हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, 9वें दिन भी नहीं दिखा जादू, जानें अब तक की कमाई
बेटे यशवर्धन के करियर पर कही ये बात
सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के फिल्मी करियर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि गोविंदा का बेटा होने के बावजूद यशवर्धन ने कभी अपने पिता से मदद नहीं मांगी। सुनीता का कहना है, “ना उसने कभी सिफारिश चाही और ना गोविंदा ने उसे आगे बढ़ाने की कोशिश की।” हालांकि, सुनीता आहूजा के इस इंटरव्यू के बाद एक बार फिर गोविंदा और उनके परिवार की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है। उनके बयान यह साफ करते हैं कि अफवाहें चाहे कितनी भी उड़ें, वह अपने रिश्ते को मजबूती से थामे हुए हैं।
Sunita ahuja reaction in interview govinda affair rumours statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PM‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












