सुनील शेट्टी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर की अपनी शुभकामनाएं (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत का 76वां गणतंत्र दिवस इस साल हर बार की तरह एक विशेष उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने का एक और महत्वपूर्ण अवसर मिला। एक्टर सुनील शेट्टी ने भी इस अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश शेयर किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।
एक्टर ने पोस्ट के साथ लिखा कि “हमारा संविधान: वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह ताकत जो हमें अजेय बनाती है। सभी को गौरवपूर्ण और शानदार गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” उनका यह संदेश भारतीयों को एकता और राष्ट्रीय गौरव की याद दिलाता है, जो संविधान के आदर्शों पर आधारित है।
यहां देखे पोस्ट-
सुनील शेट्टी पोस्ट (सौ. सोशल मीडिया)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज, हम गणतंत्र के 75 गौरवशाली वर्ष मना रहे हैं। हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारे संविधान का निर्माण किया और यह सुनिश्चित किया कि भारत की यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह अवसर हमारे संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने और एक मजबूत और समृद्ध भारत की दिशा में काम करने की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूत करे।”
यहां देखे पोस्ट-
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2025
गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव है, जो 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने की घटना को याद करता है। इस दिन की परेड और आयोजन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होते हैं, जिसमें भारतीय सेना की शक्ति, भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर और एकता का शानदार प्रदर्शन होता है। इस वर्ष, परेड में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान देने वाले नागरिक शामिल थे। इन अतिथियों ने भारतीय संविधान के आदर्शों और सरकारी योजनाओं का बेहतरीन तरीके से पालन किया है, और इन्हें ‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गणतंत्र दिवस का यह उत्सव हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है, जो देश के संविधान, उसके निर्माताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।