-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonali Bendre Used To Get Angry Salman Khan Pranks Sets Hum Saath Saath Hain
हम साथ-साथ हैं के सेट पर सलमान खान के प्रैंक से भड़क जाती थीं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- वो बहुत अजीब थे
- Written By: सोनाली झा
सोनाली बेंद्रे ने खुलासा किया कि 'हम साथ-साथ हैं' के सेट पर मेरे और सलमान के बीच काफी लड़ाई होती थी। क्योंकि जब भी मैं अपना कोई क्लोजअप सीन शूट कर रही होती थी तो सलमान कैमरे के पीछे खड़े होकर अजीब-अजीब चेहरे बनाते थे।

सलमान खान के प्रैंक से भड़क जाती थीं सोनाली बेंद्रे
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भले ही आज फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन उनके किस्से आज भी फैंस को याद हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म हम साथ-साथ हैं से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया, जिसमें सलमान खान को लेकर उनका नजरिया चर्चा का विषय बन गया है।
एएनआई पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनाली ने बताया कि फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के वक्त वह सेट पर सभी के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाती थीं। हालांकि सलमान खान के साथ उनकी उस समय कुछ खास बनती नहीं थी। इसका कारण था सलमान की शरारतें और सेट पर उनका मजाकिया व्यवहार।
सोनाली ने हंसते हुए बताया कि जब मैं अपने क्लोजअप सीन कर रही होती थी, तो सलमान कैमरे के पीछे खड़े होकर अजीब-अजीब चेहरे बनाते थे। उनकी हरकतें देखकर मुझे बहुत गुस्सा आता था। उस समय मुझे यह बिल्कुल समझ में नहीं आता था कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाद में मुझे समझ आया कि सलमान ऐसे ही हैं, वह हर वक्त मस्ती करते रहते हैं। धीरे-धीरे मैं उन्हें समझने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ-साथ हैं उस दौर की सबसे बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्मों में से एक थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे के अलावा करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू और मोहनीश बहल जैसे सितारे भी अहम किरदारों में थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी यह परिवारिक मूल्यों की मिसाल मानी जाती है। वहीं सोनाली के इस खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सलमान सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सेट पर भी सभी को हंसाने का हुनर रखते हैं।
Sonali bendre used to get angry salman khan pranks sets hum saath saath hain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
Jul 26, 2026 | 03:11 PMछात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












