-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shweta Tripathi Big Update On Mirzapur 4 Will Pankaj Tripathi Series Release In July
‘मिर्जापुर 4’ पर आया बड़ा अपडेट, जुलाई में फैंस को मिल सकता है तोहफा! एक बार फिर कालीन भैया मचाएंगे धमाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
'मिर्जापुर 4' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में मिर्जापुर के चौथे सीजन को लेकर बड़ी हिंट दे दी है।

पंकज त्रिपाठी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: क्राइम, पॉलिटिक्स और इमोशन से भरपूर अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और श्वेता त्रिपाठी जैसे दमदार सितारों से सजी इस सीरीज ने हर सीजन के साथ दर्शकों का दिल जीता है। अब जबकि ‘पंचायत 4’ की रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है, ऐसे में दर्शकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या ‘मिर्जापुर 4’ भी जुलाई में रिलीज होगी?
इसी बीच सीरीज में गोलू गुप्ता का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने इस चर्चित शो के चौथे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि ‘मिर्जापुर 4’ पर जोर-शोर से काम चल रहा है और बहुत जल्द इसकी रिलीज को लेकर कोई अच्छी खबर आ सकती है।
गोलू गुप्ता ने दी ‘मिर्जापुर 4’ पर अपडेट
दरअसल, श्वेता ने मीडिया से बातचीत में बताया, “मिर्जापुर मेरे दिल के सबसे करीब प्रोजेक्ट्स में से एक है। गोलू का किरदार मेरे लिए बेहद खास है। जब लोग मुझे ‘गोलू दीदी’ कहकर पुकारते हैं, तो वो मेरे लिए गर्व की बात होती है। मैं फिर से उस सेट पर जाने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
श्वेता ने बातचीत में यह भी हिंट दिया कि केवल सीजन 4 ही नहीं, बल्कि ‘मिर्जापुर यूनिवर्स’ पर आधारित एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। यानी दर्शकों को आने वाले समय में डबल धमाका देखने को मिल सकता है।
ये भी पढे़ें- ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से बदल गई थी आम्रपाली दुबे की किस्मत, 11 साल बाद भी कायम है जलवा
इस दिन रिलीज हुई थी ‘मिर्जापुर 3’
आपको बता दें, ‘मिर्जापुर 3’ को 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया गया था, जो कि श्वेता त्रिपाठी के जन्मदिन (6 जुलाई) से एक दिन पहले आया था। इस पैटर्न को देखते हुए अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद ‘मिर्जापुर 4’ भी इसी तारीख के आसपास स्ट्रीम हो सकता है।
श्वेता ने बाते करते मुस्कुराते हुए आगे कहा कि “पिछली बार की तरह इस बार भी मेरे बर्थडे के आसपास कुछ एक्साइटिंग अनाउंसमेंट होने की पूरी उम्मीद है।” हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या जुलाई एक बार फिर मिर्जापुर के नाम रहने वाला है या नहीं। क्योंकि फैंस बेसब्री से एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
Shweta tripathi big update on mirzapur 4 will pankaj tripathi series release in july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
Jul 08, 2026 | 05:27 PMक्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Jul 08, 2026 | 05:26 PMTVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
Jul 08, 2026 | 05:24 PMAlliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 05:21 PM‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
Jul 08, 2026 | 05:18 PMUPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Jul 08, 2026 | 05:17 PMअखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














