Shreya Ghoshal: अमेरिका में मनाया जाता है श्रेया घोषाल दिवस, भारत की पहली महिला सिंगर जिनके नाम हैं कई रिकॉर्ड

Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनके नाम पर अमेरिका में श्रेया घोषाल दिवस मनाया जाता है। उनके पहले गीत को ही नेशनल अवार्ड मिला था। 
Shreya Ghoshal Day Celebrated In America Every Years
अमेरिका में मनाया जाता है श्रेया घोषाल दिवस
Published on: 
Updated on: 

Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल को महज 18 साल की उम्र में अपने गाए पहले ही गीत के लिए पहला नेशनल अवार्ड मिला था। श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनका बचपन राजस्थान के कोटा के पास एक छोटे से कस्बे रावतभाटा में बीता। 4 साल से ही उन्होंने संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था।  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के रियलिटी शो सारेगामापा से की थी। श्रेया घोषाल अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रेया घोषाल ने कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके गाने में एक जादू और नशा देखने को मिलता है। यही कारण है कि उन्होंने फिल्म जगत में सिंगिंग से जुड़े कई अवार्ड अपने नाम किए हैं। प्रशंसकों को श्रेया घोषाल में लता मंगेशकर की झलक नजर आती है। श्रेया घोषाल के नाम पर एक विशेष उपलब्धि है। अमेरिका में उनके नाम पर श्रेया घोषाल दिवस मनाया जाता है।

श्रेया घोषाल ने जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तब वो 16 साल थी। देवदास फिल्म के लिए जब उन्होंने गाना गया तो उस गाने के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला। रियलिटी शो सारेगामापा में जब वह गाना गाया करती थी उस समय श्रेया घोषाल की आवाज सुनकर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की मां मोहित हो गई थी। उन्होंने अपने बेटे से श्रेया घोषाल को फिल्म में गवाने की सिफारिश की। संजय लीला भंसाली मां का आदेश नहीं टाल सके और श्रेया घोषाल को उन्होंने अपनी फिल्म देवदास में मौका दिया। श्रेया घोषाल ने देवदास में कई गाने गाए। 'बैरी पिया' गाने के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा हर साल उन्हें कोई न कोई अवार्ड मिलते रहे।

सोनू निगम ने बीते दिनों श्रेया घोषाल के लिए आवाज उठाई थी और कहा था कि उन्हें भी पद्मश्री जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए। श्रेया घोषाल के बारे में एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि 25 जून को अमेरिका के ओहायो में श्रेया घोषाल एक कार्यक्रम के लिए गई हुई थी। 2010 में गर्मियों का दिन था और उसी दिन उनके कार्यक्रम को सुनकर खुश हुए वहां के गवर्नर ट्रेड स्ट्रीकलैंड ने यह ऐलान किया कि वह इस दिन को श्रेया घोषाल डे के रूप में मनाएंगे। उस दिन से हर साल 25 जून को ओहायो में श्रेया घोषाल दिवस मनाया जाता है।