-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prediction For Death Of Shah Rukh Khan And Salman Khan Astrologer Sushil Kumaar Singh Criticized On Socil Media
Sushil Kumaar Singh: शाहरुख-सलमान की मौत और सैफ-करीना का तलाक, भविष्यवाणी करने वाले को ढोंगी बता रहे लोग
- Written By: अनिल सिंह
Astrologer Sushil Kumaar Singh: शाहरुख खान और सलमान खान की मौत का साल और सैफ अली खान करीना कपूर के तलाक की भविष्यवाणी करने की वजह से सुशील कुमार सिंह को लोग ढोंगी एस्ट्रोलॉजर बता रहे हैं।

एक्टर्स के मौत की भविष्यवाणी करने वाले एस्ट्रोलॉजर पर कार्रवाई की मांग, प्रेडिक्शन सुनकर भड़के लोग
Shah Rukh Khan Death Prediction: बॉलीवुड एक्टर्स और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के बारे में भविष्यवाणी करने वाले सुशील कुमार सिंह को सोशल मीडिया पर लोग ढोंगी एस्ट्रोलॉजर बता रहे हैं। उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों की आलोचना की जा रही है और इस तरह के लोगों पर पाबंदी लगाने की मांग भी की जा रही है। सुशील कुमार सिंह ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि डेढ़ साल के अंदर सैफ अली खान और करीना कपूर का तलाक हो जाएगा। इतना ही नहीं सुशील कुमार सिंह ने सलमान खान और शाहरुख खान की मौत का साल भी बता दिया है और यह भी कहा है कि सलमान खान को कुछ दिनों बाद गंभीर बीमारी होने वाली है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने और भी कई सेलिब्रिटीज के बारे में अजीबो-गरीब भविष्यवाणी की है।
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में सुशील कुमार सिंह ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि डेढ़ साल के भीतर सैफ अली खान और करीना कपूर का तलाक हो जाएगा। उनके ऊपर हमला नहीं हुआ था बल्कि कुछ छिपाया जा रहा था। एस्ट्रोलॉजर महोदय यही नहीं रुके उन्होंने यह भी भविष्यवाणी कर दी की 67 साल की उम्र में सलमान खान दुनिया से रुखसत हो जाएंगे। सलमान खान को ऐसी बीमारी होगी, जिसका नाम भी लोग नहीं लेना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि जिस साल में सलमान खान की मौत होगी उसी साल में शाहरुख खान का भी निधन होगा।
ये भी पढ़ें- केबीसी की पहली महिला होस्ट बन सकती हैं ऐश्वर्या राय, रिटायर होंगे अमिताभ बच्चन!
सुशील कुमार सिंह की अजीबोगरीब भविष्यवाणी सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सुशील कुमार सिंह को ढोंगी बाबा और पाखंडी एस्ट्रोलॉजर कह कर बुला रहे हैं और यह भी बताया जा रहा है कि असली एस्ट्रोलॉजर कभी भी किसी के निधन की डेट को नहीं बताता है और यही भविष्यवक्ताओं का पहला नियम होता है। लेकिन यह धड़ल्ले से लोगों के मौत की खबर को सुना कर लोगों को डरा रहे हैं, यह पाखंड से ज्यादा और कुछ नहीं है। इतना ही नहीं उनकी इस तरह की बयानबाजी पर पाबंदी लगनी चाहिए ऐसी मांग भी लोग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिस तरह से कॉमेडियंस के फूहड़ मजाक पर लोगों के बवाल करने पर सरकार और पुलिस हरकत में आई थी, वैसे खुले में घूम रहे इन भविष्यवक्ताओं पर नकेल कसी जाती है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
11 Years of Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को दी खास सौगात, शेयर किया पोस्ट
जरीना वहाब को सांवले रंग की वजह से सुनना पड़ा था रिजेक्शन, राज कपूर की बात को गलत साबित कर बनीं दमदार एक्ट्रेस
The Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
लॉकअप 2 में राम कपूर के बाद क्या होगी गौतमी कपूर की एंट्री? वाइल्ड कार्ड पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Prediction for death of shah rukh khan and salman khan astrologer sushil kumaar singh criticized on socil media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
Jul 17, 2026 | 02:49 PM11 Years of Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को दी खास सौगात, शेयर किया पोस्ट
Jul 17, 2026 | 02:48 PMबंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
Jul 17, 2026 | 02:45 PMप्रेग्नेंसी के सातवें महीने में दीपिका पादुकोण ने शूट किए एक्शन सीन, ‘राका’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
Jul 17, 2026 | 02:44 PMमुंबई में जल संकट की आहट: जलाशयों में पानी घटकर 49.65% रहा; पिसे बांध की खराबी से 20% पानी कटौती जारी
Jul 17, 2026 | 02:44 PMउच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए जरूरी जाति वैधता प्रमाणपत्र, यवतमाल में बढ़ा आवेदन का दबाव
Jul 17, 2026 | 02:44 PMआसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
Jul 17, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM













