कभी अमिताभ बच्चन पर आया था 32 साल छोटी शिल्पा शिरोडकर का दिल, जानें दिलचस्प किस्सा

Shilpa Shirodkar Amitabh Bachchan Crush: फिल्म ‘खुदा गवाह’ की शूटिंग के दौरान शिल्पा अमिताभ बच्चन की प्रशंसक बन गईं और उन्होंने स्वीकार किया कि वे चुपके से उनसे शादी करने का सपना देखती थीं।
Shilpa Shirodkar is 32 years younger than Amitabh Bachchan once fell in love with him
शिल्पा शिरोडकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shilpa Shirodkar Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का जन्म 52वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 20 नवंबर 1973 को मुंबई में हुआ। उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर से गहरा ताल्लुक रहा है। उनकी दादी मीनाक्षी शिरोडकर मराठी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं और उनकी मां गंगू बाई भी अभिनय से जुड़ी थीं। इस तरह शिल्पा को बचपन से ही फिल्मों और अभिनय की दुनिया का अनुभव मिला। उनकी छोटी बहन नम्रता शिरोडकर भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और 1993 में 'मिस इंडिया' का खिताब जीत चुकी थीं।

शिल्पा ने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से की। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था, जिन्होंने उन्हें मिथुन चक्रवर्ती और रेखा के साथ काम करने का मौका दिया। फिल्म में शिल्पा ने अंधी लड़की का किरदार निभाया। यह उनका पहला बड़ा ब्रेक था। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें लोकप्रियता तो नहीं मिली, लेकिन उनके टैलेंट की सराहना हुई।

शिल्पा और मिथुन की केमिस्ट्री

शिल्पा को पहचान 1990 में आई 'किशन कन्हैया' से मिली। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेता अनिल कपूर थे और शिल्पा ने राधा का किरदार निभाया। दर्शकों ने उनके अभिनय को पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसी दौरान शिल्पा और मिथुन की जोड़ी पहली बार नजर आई और उनके बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाई।

अमिताभ बच्चन पर आया था दिल

इतना ही नहीं एक बार तो शिल्पा शिरोडकर का दिल अपने से 32 साल बड़े एक्टर अमिताभ बच्चन पर आ गया था। शिल्पा शिरोडकर ने फिल्म ‘खुदा गवाह’ में अमिताभ बच्चन के साथ के साथ काम किया था। शिल्पा ने एक बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि जिस इंसान से मैं कभी चुपके से शादी करना चाहती थी और जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यह वही फिल्म है, जिसमें श्रीदेवी और अमिताभ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शिल्पा शिरोडकर का करियर

शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर के बीच में लंबे समय के लिए ब्रेक ले लिया और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दी। बाद में वे रियलिटी शो बिग बॉस में भी नज़र आईं, जहां फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। अब शिल्पा एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर ली है। एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म ‘जटाधारा’ रिलीज हुई हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com