-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharda Sinha Merged Into Panchatatva Son Anshuman Cried After Hugging Her Feet
पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा, मुखाग्नि देकर मां के पैरों से लिपटकर रोए बेटे अंशुमान सिन्हा
- Written By: निक्की राय
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा आज छठ के दिन 7 नवंबर को पंचतत्व में विलीन हो गईं। आंखों को दिल में आंसुओं का सैलाब लिए मां को मुखाग्नि दी।

पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
बिहार: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके बेटे अंशुमन आंसुओं के सैलाब में डूबे नजर आए। भारी मन के साथ उन्होंने अपनी माताजी को मुखाग्नि दी। गार्ड ऑफ ऑनर के सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हुआ और उन्हें अंतिम विदाई दी गई। राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा जी को अंतिम विदाई दी गई। गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों के साथ सभी ने उन्हें विदाई दी। शारदा सिन्हा जी का इस दुनिया से जाना देश के लिए और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी हानि है। सिंगर के फैंस बहुत ही भारी मन के साथ इस बार छठ पूजा का पर्व मना रहे हैं।
पैर पकड़कर रोए बेटे अंशुमान
लोक गायिका शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार से समय उनके फैंस की भारी भीड़ जमा थी। अपनी माता को मुखाग्नि देते हुए बेटे अंशुमान का रो-रोकर बुरा हाल था। मुखाग्नि देने के बाद वो अपनी मां के पैरों से लिपटकर खूब रोए। उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। उनके साथ बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कंधा दिया।
![]()
सम्बंधित ख़बरें
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
राजकीय सम्मान के साथ विदाई
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि पद्म भूषण से सम्मानित गायक का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। लोक संगीत की मधुर प्रस्तुतियों के लिए “बिहार कोकिला” के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा था। गायिका मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर से जूझ रही थीं, जिसने 2018 से उनके स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है।
यह भी देखें-कमल हासन को बेटी श्रुति हासन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोलीं ‘आप एक रेयर डायमंड हैं’
छठ से पहले ही अंतिम सांस
उन्होंने छठ पूजा के पहले दिन अंतिम सांस ली, यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वे अपने प्रतिष्ठित छठ महापर्व गीतों के कारण प्रसिद्ध हैं। उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा के एक भावुक बयान से पता चला कि परिवार ने उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर करने का निर्णय लिया है, जहां पटना में उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। बता दें कि शारदा सिन्हा के निधन से ठीक 44 दिन पहले ही उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा जी का निधन हुआ था। माना जा रहा है, तब से ही सिंगर गम में डूबी हुई थीं।
Sharda sinha merged into panchatatva son anshuman cried after hugging her feet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














