- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Live Healthy And Happy Life In Old Age Care Tips
क्या आप भी उम्र बढ़ने से डरते हैं? जानें 60 के बाद भी 30 जैसी स्फूर्ति बनाए रखने के तरीके
Tips for Healthy Ageing Lifestyle: उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन सही आदतों के जरिए आप लंबे समय तक खुद को फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। जिन्हें आप बढ़ती उम्र पर अपना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हुए बुजुर्ग (सौ. एआई)
Healthy Ageing Tips: बुढ़ापा जीवन की कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह बचपन और युवावस्था की तरह ही एक स्वाभाविक और सम्मानजनक पड़ाव है। अक्सर हम उम्र के साथ आने वाली थकान, हल्की कमजोरी या याददाश्त की कमी को गंभीर बीमारी समझ लेते हैं जबकि ये शरीर में होने वाले सामान्य जैविक बदलाव हैं। अगर सही समय पर उचित देखभाल, प्यार और समझदारी मिले, तो बुजुर्ग भी एक सक्रिय और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
मानसिक सुकून है जरूरी
बढ़ती उम्र में शरीर से ज्यादा मन का ख्याल रखना जरूरी होता है। इस पड़ाव पर अक्सर लोग अकेलापन और उपेक्षा महसूस करने लगते हैं। परिवार के सदस्यों का उनके साथ बैठना, उनके अनुभवों को सुनना और उन्हें सम्मान देना उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। जब मन खुश रहता है तो तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं खुद-ब-खुद कम हो जाती हैं और शरीर भी बेहतर प्रतिक्रिया देता है।
हल्का व्यायाम और संतुलित आहार
बुढ़ापे में जिम जाकर भारी कसरत की जरूरत नहीं होती। रोजाना 20-30 मिनट की हल्की सैर, योग और प्राणायाम शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए पर्याप्त हैं। आहार की बात करें तो ताजा बना खाना, हरी सब्जियां, फल और पर्याप्त पानी का सेवन ऊर्जा बनाए रखता है। बुजुर्गों को ज्यादा तले-भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
यह भी पढ़ें:- FGM 2026: 6 फरवरी को क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डे ऑफ जीरो टॉलरेंस फॉर FGM, जानें इसका महत्व और इतिहास
घर पर की जाने वाली देखभाल
तेल मालिश: रात को पैरों के तलवों में तेल की मालिश करने से नींद अच्छी आती है।
गुनगुना पानी: जोड़ों के दर्द से राहत के लिए गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद है।
स्वच्छता: दांतों, मुंह और शरीर की नियमित सफाई से आत्मविश्वास और स्वास्थ्य दोनों बढ़ते हैं।
नियमित स्वास्थ्य जांच और सक्रियता
समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों और हड्डियों की जांच कराते रहने से बड़ी बीमारियों को समय रहते रोका जा सकता है। इसके अलावा बुजुर्गों को उनकी क्षमता के अनुसार घर के छोटे-छोटे कामों में शामिल करना चाहिए। इससे वे खुद को बेकार या बोझ महसूस नहीं करेंगे और उनका आत्मविश्वास बना रहेगा।
बुढ़ापा कोई अंत नहीं बल्कि अनुभवों का खजाना है। बस इस समय व्यक्ति को जरूरत है थोड़े से प्यार और सही लाइफस्टाइल की।
How to live healthy and happy life in old age care tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














