

Shamshad Begum Birth Anniversary: शमशाद बेगम का जन्म 14 अप्रैल 1919 को अविभाजित हिंदुस्तान के लाहौर में हुआ था। शमशाद बेगम को बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें संगीत सीखने से उनके पिता ने संगीत सीखने के लिए कई बार रोका, उन्होंने परिवार से लड़कर संगीत में ही करियर बनाने का मन बना लिया था। शमशाद बेगम को पेशावर के रेडियो में गाना गाने का ऑफर मिल गया। कई साल तक उन्होंने रेडियो के लिए गाना गया और बाद में उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। 'कजरा मोहब्बत वाला', 'अफसाना लिख रही हूं' और 'मेरे पिया गए रंगून' जैसे बेहतरीन फिल्मी गीत गाने के बाद शमशाद बेगम को बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान मिल गई।
15 साल की उम्र में अपने रूढ़िवादी परिवार से लड़कर शमशाद बेगम ने गणपत लाल नाम के एक हिंदू वकील से शादी की थी और उन्होंने ताउम्र उनके साथ दांपत्य जीवन निभाया। शादी की वजह से परिवार वालों ने शमशाद से रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन शमशाद बेगम ने अपने प्यार को तरजीह दी और रूढ़िवादिता को तोड़ने का काम किया।
एक समय तक शमशाद बेगम को लता मंगेशकर से बड़ी पार्श्व गायिका माना जाता था, कहा जाता है कि शमशाद बेगम में कुछ समय के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, उन्होंने इंडस्ट्री में गंदगी होने की बात कही थी और उसके बाद खुद को बॉलीवुड से दूर कर लिया था। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने खुद को इंडस्ट्री से दूर किया था। महबूब खान ने शमशाद बेगम का बहुत समर्थन किया था। कहा यह जाता है कि शमशाद बेगम ने जब बॉलीवुड से दूरी बना ली तो उन्हें बॉलीवुड में वापस लाने का काम महबूब खान ने ही किया था।
शमशाद बेगम ने अपने गायन करियर में कई प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम किया, जिनमें नौशाद, शंकर-जयकिशन, और ओपी नैयर जैसे संगीतकार शामिल हैं। उनकी गायन शैली ने कई अन्य गायिकाओं को प्रेरित किया, जिनमें लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी प्रसिद्ध गायिकाएं शामिल हैं। शमशाद बेगम को उनके गायन करियर में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मभूषण पुरस्कार शामिल है। उन्हें 2010 में ओपी नैयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शमशाद बेगम का निधन 23 अप्रैल 2013 को हुआ था। उनकी विरासत आज भी जीवित है और उनके गीत आज भी दर्शकों को आकर्षित करते हैं।
शमशाद बेगम के कुछ प्रसिद्ध गीत
- कजरा मोहब्बत वाला
- लेजां अपनी याद साथ
- मेरे पिया गए रंगून
- कैसी हसीन आज बहारों की रात है