बॉलीवुड हसीनाओं ने ईद के जश्न पर बिखेरा जलवा, शमा सिकंदर से सोहा अली तक का ट्रेडिशनल अंदाज हुआ वायरल

आज यानि 7 जून को पूरे देश में ईद उल-अजहा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को शुभकामनाएं दी। साथ ही फैमली के संग सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें भी शेयर की हैं।
celebs photos (1)
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बकरीद की शुमकामनाएं
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: पूरे देश में आज, 7 जून को ईद उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। हालांकि, इस खास त्योहार के जश्न को सिर्फ आम लोगों ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को मुबारक बाद भी दी है।

इसी बीच एक्ट्रेस शमा सिकंदर भी ईद के त्योहार को अपनी फैमली संग मनाती नजर आईं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ शानदार तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में शमा अपनी फैमिली के साथ त्योहार की खुशियां बांटती नजर आ रही हैं।

शमा सिकंदर ने ईद में बिखेरा जलवा  उन्होंने पारंपरिक ब्लू रंग का सूट पहना हुआ है, बालों में खूबसूरत चोटी और बड़े झुमकों के साथ उनका लुक बेहद ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लग रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए शमा ने लिखा कि "सभी को ईद उल अजहा की ढेरों शुभकामनाएं।" उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ट्रेडिशनल लुक में खूब जचीं हुमा कुरैशी का वहीं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं। हुमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे ब्लैक सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गार्डन में अलग-अलग पोज देते हुए हुमा की यह तस्वीरें उनके ट्रेडिशनल लुक को बखूबी पेश करती हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा,"ईद पर कोरमा और बिरयानी के साथ थोड़ी हरी सब्ज़ियां भी खा लेना..."हुमा का यह मजाकिया अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

सोहा अली खान का सादगी अंदाज इसके अलावा, सोहा अली खान ने भी बकरीद की शुभकामनाएं दीं। सोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो पर्पल कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि "इस ईद पर सभी को शांति, प्रेम, एकता और खुशियों की शुभकामनाएं... ईद मुबारक!"

इन तीनों अभिनेत्रियों ने अपनी स्टाइल और सादगी से बकरीद की रौनक को और भी खास बना दिया। फैन्स को न सिर्फ उनके लुक्स पसंद आए, बल्कि उनके अंदाज और शुभकामनाओं ने इस त्योहार की मिठास और भी बढ़ा दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com