-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shahrukh Khan Mannat Bmc Action Renovation Crz Rules Controversy
शाहरुख खान के ‘मन्नत’ पर बीएमसी की कार्रवाई! रेनोवेशन में नियमों के उल्लंघन का आरोप, जानें क्या है पूरा विवाद
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' हमेशा से चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार विवादों में आ गया है। बीएमसी और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने ‘मन्नत’ का दौरा किया और रेनोवेशन में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का मशहूर बंगला ‘मन्नत’ हमेशा से ही फैन्स और मीडिया की नजरों में रहा है। मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित इस आलीशान प्रॉपर्टी को लोग एक टूरिस्ट स्पॉट की तरह देखने आते हैं। लेकिन इस बार ‘मन्नत’ सुर्खियों में अपनी भव्यता से नहीं, बल्कि एक विवाद की वजह से आया है।
दरअसल, 20 जून 2025 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने ‘मन्नत’ का दौरा किया। ये कार्रवाई एक शिकायत के बाद हुई जिसमें आरोप लगाया गया कि बंगले में चल रहे रेनोवेशन कार्य के दौरान तटीय नियमन क्षेत्र (CRZ) के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ‘मन्नत’ साइट का निरीक्षण किया गया और अब इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
शाहरुख खान के आलीशान बंगले पर पहुंचे BMC के अधिकारी
इस दौरान बीएमसी के एच-वेस्ट वार्ड के बिल्डिंग और फैक्ट्री विभाग के अधिकारी और बिल्डिंग प्रपोजल टीम भी मौजूद थी। हालांकि, शाहरुख खान के मैनेजर ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि “सारी अनुमति पहले ही ली जा चुकी हैं और कोई भी नियम नहीं तोड़ा गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
वहीं, मामले ने तब और तूल पकड़ा जब पूर्व आईपीएस अधिकारी और वकील वाई.पी. सिंह ने ‘मन्नत’ को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह बंगला असल में ‘विला वियना’ नामक हेरिटेज स्ट्रक्चर था। सिंह के अनुसार, 2005 में इस बिल्डिंग के पीछे एक सात मंजिला इमारत बनाई गई थी, जबकि उस समय अर्बन लैंड सीलिंग एक्ट के तहत ऐसा निर्माण करने पर रोक लगाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहरुख और गौरी खान ने बीएमसी से 12 छोटे फ्लैट्स की मंजूरी ली थी, जो बाद में जोड़कर एक आलीशान रेसिडेंस में तब्दील कर दिए गए, जो नियमों के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- ‘काश मैं इंडस्ट्री की इंसाइडर होती…’, बॉलीवुड में इज्जत न मिलने पर छलका पंचायत की ‘रिंकी’ का दर्द
गौरी खान ने ‘मन्नत’ को लेकर कही थी ये बात
आपको बता दें, इस वक्त ‘मन्नत’ में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन हो रहा है। गौरी खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि काम पूरा होने में लगभग एक साल और लगेगा। इसी वजह से खान फैमिली फिलहाल पाली हिल स्थित ‘पूजा कासा’ नामक लग्जरी अपार्टमेंट में रह रही है, जिसका किराया करीब 24 लाख रुपये प्रति माह बताया जा रहा है।
Shahrukh khan mannat bmc action renovation crz rules controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Marekt: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Jul 29, 2026 | 09:35 AMKangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Jul 29, 2026 | 09:23 AM3 लाख से अधिक प्रमाणपत्र जारी: मराठवाड़ा संभाग में अब तक 3,11,033 पात्र आवेदकों को मिले कुणबी प्रमाणपत्र
Jul 29, 2026 | 09:23 AMOppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन
Jul 29, 2026 | 09:21 AM₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दशकों से था फरार
Jul 29, 2026 | 09:20 AMExplainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Jul 29, 2026 | 09:20 AMभारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














