मुंबई: शाहरुख खान ने इनकम टैक्स भरने की रेस में सलमान खान और विराट कोहली जैसे सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ दिया है। वह साल 2023 और 24 के लिए भारमे में सबसे अधिक टैक्स पे करने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। शाहरुख खान ने जितना टैक्स पे किया है, उससे कम कीमत में राजेश खन्ना का बंगला बिका था। फॉर्च्यून इंडिया के आंकड़े के मुताबिक शाहरुख खान ने साल 2023 और 24 के लिए 92 करोड रुपए का टैक्स भरा है।
राजेश खन्ना का बंगला आशीर्वाद साल 2014 में 90 करोड़ रुपए में बेचा गया था, दिलचस्प बात यह है कि राजेश खन्ना ने वह बांग्ला बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र कुमार से 3.5 लाख में खरीदा था। जबकि राजेंद्र कुमार ने सिर्फ 60 हजार रुपए में वह बंगला खरीदा था।
ये भी पढ़ें- मोहिनी डे के बयान के बाद एक्टिव हुए एआर रहमान के फैंस, ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ
शाहरुख खान भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी टैक्सपेयर
सितंबर 2024 में फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे बड़े सेलिब्रिटी टैक्सपेयर्स की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में टॉप पर शाहरुख खान रहे, जिन्होंने 2023-24 में 92 करोड़ रूपये का टैक्स भरा। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि शाहरुख ने 2023 में तीन सुपरहिट फिल्में दीं। उनके बाद तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय का नाम आता है, जिन्हें उनके फैंस ‘थलापति’ के नाम से जानते हैं। विजय ने 80 करोड़ रूपये का टैक्स चुकाया। इसके बाद सलमान खान (75 करोड़), अमिताभ बच्चन (71 करोड़), और विराट कोहली (66 करोड़) का नाम शामिल है। महिला सेलिब्रिटी में करीना कपूर ने 20 करोड़ रूपये टैक्स देकर लिस्ट में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप की ‘महाराजा’ भारत से ज्यादा चीन में करेगी कमाई, रिलीजिंग से पहले बनाया रिकॉर्ड
कैसे शाहरुख खान ने बनाई बढ़त
2023 शाहरुख खान के लिए जबरदस्त कमाई वाला साल रहा। उनकी फिल्में ‘पठान’ (1000 करोड़), ‘जवान’ (1150 करोड़) और ‘डंकी’ (400 करोड़) ने रिकॉर्ड तोड़े। दूसरी ओर, विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने 600 करोड़ कमाए। फॉर्च्यून इंडिया ने यह आंकड़े 2023-24 के एडवांस टैक्स पेमेंट के आधार पर जारी किए।