-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan House Security Tightened Fencing Installed In Balcony Of Fortune Heights
Saif Ali Khan House Security: सैफ अली खान के घर पर लगा सुरक्षा कवच, बालकनी पर लगाई गई जाली
- Written By: अनिल सिंह
Saif Ali Khan House Security: सैफ अली खान के घर पर सुरक्षा कवच लगाया गया है। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद परिवार की तरफ से यह कड़ा कदम उठाया गया है।

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद घर पर लगा सुरक्षा कवच
मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उनके घर की सुरक्षा को चाक चौबंद किया जा रहा है। सैफ अली खान जब अस्पताल से फॉर्च्यून हाइट्स में शिफ्ट हुए उससे पहले घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी, सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। अब बालकनी को जाली से ढक दिया गया है, ताकि घर में कोई भी बाहर से प्रवेश न कर सके। सैफ अली खान पर हमला उनके सतगुरु शरण वाले अपार्टमेंट में हुआ था। लेकिन अब उन्होंने उस घर को छोड़ दिया है और वह फॉर्च्यून हाइट्स में रह रहे हैं।
सैफ अली खान के परिवार की तरफ से सिक्योरिटी टीम हायर की गई है। लेकिन अब घर को भी पूरी तरह से चाक चौबंद किया जा रहा है, ताकि कोई भी अज्ञात हमलावर या चोर घर में प्रवेश न कर सके। इसके लिए सैफ अली खान के घर पर बालकनी में लोहे की जाली लगाई गई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं बालकनी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी अज्ञात शख्स के बाहर से घर के भीतर घुसने की कोशिश को यह जाली नाकाम कर देगी।
ये भी पढ़ें- इमरजेंसी फ्लॉप होते कंगना रनौत ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, आर माधवन के साथ आएंगी नजर
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही उनका परिवार और खुद सैफ अली खान चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान के परिवार के सदस्यों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं सैफ अली खान की तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सब उनसे जुड़ी जानकारी पाना चाह रहे हैं। 15 जनवरी की रात सैफ अली खान के सतगुरु शरण अपार्टमेंट में एक अज्ञात शख्स ने घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। सैफ को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने चोर की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास किया। इसके बाद चोर ने सैफ अली खान पर हमला कर दिया था। कथित तौर पर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Saif ali khan house security tightened fencing installed in balcony of fortune heights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Jul 02, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














