- Hindi News »
- Entertainment »
- Saif Ali Khan Attack Case Update Detained Shahid Is Not A Member Of Underwold Gang
अगर जरूरत हुई तो सैफ अली खान को मिलेगी सुरक्षा, मंत्री बोले- हमले में अंडरवर्ल्ड का हाथ नहीं
सैफ अली खान को अगर जरूरत महसूस हुई तो उन्हें सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, और सैफ अली खान पर हुए हमले में अंडरवर्ल्ड का कोई हाथ नहीं है। यह बयान महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने दिया है।
- Written By: अनिल सिंह

सैफ अली खान को मिलेगी सुरक्षा, बोले गृहराज्य मंत्री योगेश कदम
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 15 जनवरी की देर रात हुए हमले की वजह से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे मुंबई में दहशत का माहौल है। लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। इसी बीच महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम का बयान भी सामने आया है और उन्होंने अपने बयान में बताया कि सैफ अली खान पर हुआ हमला अंडरवर्ल्ड की तरफ से कराया गया हमला नहीं है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर सैफ अली खान को सुरक्षा की जरूरत महसूस होती है तो उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। लेकिन फिलहाल ये मामला चोरी से प्रेरित लगता है।
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बहुत तेजी से अपडेट सामने आ रही है। कभी यह कहा जा रहा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। तो वहीं यह भी कहा गया कि संदिग्ध ने सैफ अली खान पर हमला करने से पहले शाहरुख खान के घर की रेकी की थी। इतना ही नहीं यह भी कहा जाने लगा कि सैफ अली खान पर हुए हमले का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है। यही कारण है कि महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम सामने आए और उन्होंने बताया कि सैफ अली खान पर हुए हमले में अंडरवर्ल्ड का कोई कनेक्शन नहीं है। चोरी की घटना को अंजाम देते हुए यह वारदात हुई है और अब तक की जांच से यही पता चल रहा है।
ये भी पढ़ें- जिसे कहा था कॉकरोच अब कर दी तारीफ, विक्रांत मैसी पर बदल गई कंगना…
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम हमले के शहीद आदिल शाह के परिवार को मिला ‘आनंद नाथ भवन’, एकनाथ शिंदे ने पूरा किया वादा, देखें तस्वीरें
TMS 2.0 से पारदर्शी और डिजिटल होगी स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया शुभारंभ
Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी
स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में बांद्रा पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हमलावर से मिलते जुलते कई लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद शाहिद नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस थाने में हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। हमलावर आरोपी के साथ संदिग्ध की पहचान की जांच की जा रही है। पहचान पूरी हो जाने पर पुलिस मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दे सकती है। लेकिन अब तक की जांच से यह बात तो साफ है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध का अंडरवर्ल्ड के किसी गिरोह से कोई संबंध नहीं है। सैफ अली खान पर हुए हमले वाले मामले में अंडरवर्ल्ड का कोई कनेक्शन नहीं है।
Saif ali khan attack case update detained shahid is not a member of underwold gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संघर्ष से सफलता का ‘प्रताप’! कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक, जानें प्रताप सरनाईक की पूरी कहानी
Apr 25, 2026 | 06:01 AM1.60 करोड़ में आई नई Range Rover, अब भारत में ही होगी असेंबल, जानें क्या मिलेगा फायदा?
Apr 25, 2026 | 05:56 AMसस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
Apr 25, 2026 | 03:43 AMAaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल
Apr 25, 2026 | 12:05 AMChar Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Apr 24, 2026 | 11:38 PMBroom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Apr 24, 2026 | 11:22 PMShivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
Apr 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














